गुजरात के वड़ोदरा में गिरी इमारत, तीन मजदूरों की मौत एक दर्जन से अधिक घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी

गुजरात में बड़ोदरा के बावा मान पूरा इलाके में नव निर्मित इमारत गिर गई। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। बाकी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2020 1:19 AM IST / Updated: Sep 29 2020, 07:30 AM IST

बड़ोदरा. गुजरात में बड़ोदरा के बावा मान पूरा इलाके में नव निर्मित इमारत गिर गई। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। बाकी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि यह तीन मंजिला इमारत पहले से ही एक तरफ झुकी हुई थी। लोगों ने इसकी शिकायत भी प्रशासन से की थी। बहरहाल, इमारत के गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Latest Videos

 कुछ दिन पहले इसी तरह महाराष्ट्र के भिवंडी इमारत गिर गई जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया कि पटेल कंपाउंड की 4 दशक पुरानी जिलानी इमारत 21 सितंबर की सुबह करीब 3.45 बजे ढह गई थी।

जब यह बिल्डिंग गिरी, उस समय सभी लोग सो रहे थे। बड़ी संख्या में लोगों को मलबे में दब गए थे जिन्हें निकाला गया। इसके लिए स्थानीय बचाव दल और एनडीआरएफ के साथ-साथ डॉग स्क्वायड ने 4 दर्जनों से अधिक लोगों को खोजा निकाला था।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता