किसान आंदोलन का एक सच यह भीः रेप, वेश्यावृत्ति और मर्डर !

Published : Jun 18, 2021, 03:50 PM IST
किसान आंदोलन का एक सच यह भीः रेप, वेश्यावृत्ति और मर्डर !

सार

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है दी डेलीस्वीच इंस्टा (the dailyswitch_insta)। इस पर किसान आंदोलन में महिलाओं के साथ हुई कई घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण दिया गया है। यह बताया गया है कि आंदोलन स्थल पर महिलाओं के साथ क्या हो रहा है और वह वहां सुरक्षित नहीं हैं। 

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों को खत्म करने के लिए किसानों का आंदोलन दिल्ली बार्डर पर लगातार जारी है। हजारों किसान इस प्रोटेस्ट में शामिल हैं और किसी भी विपरीत परिस्थिति में वहां से डिगे नहीं। लेकिन किसान आंदोलन वाले स्थल महिलाओं के साथ घटित कई घटनाएं यहां के काले सच को उजागर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई घटनाएं किसान आंदोलन पर सवाल भी खड़ी कर रही हैं। 

इंस्टाग्राम अकाउंट दी डेलीस्वीच-इंस्टा पर किया गया पोस्ट

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट है दी डेलीस्वीच इंस्टा (the dailyswitch_insta)। इस पर किसान आंदोलन में महिलाओं के साथ हुई कई घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण दिया गया है। यह बताया गया है कि आंदोलन स्थल पर महिलाओं के साथ क्या हो रहा है और वह वहां सुरक्षित नहीं हैं। 

  • जनवरी में इंडिया टुडे की प्रीति चैधरी ने बताया कि महिला रिपोर्टर्स के साथ किस कदर बदतमीजी की गई। वहां किसान आंदोलन में महिला रिपोर्टर सेक्सुअली हैरेस हुईं। 
  • टिकरी बार्डर पर 26 साल की एक आर्टिस्ट का गैंगरेप किया गया। छह लोगों के  खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला पश्चिम बंगाल की थी। बंगाल में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान लोगों से उसकी मुलाकात हुई थी। इस मामले में संयुक्त किसान मोर्चा को महिला आयोग ने नोटिस भी भेजी थी। हरियाणा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
  • गैंगरेप के कुछ ही दिन बाद महिला कोविड संक्रमण की शिकार हुई और उसकी मौत हो गई। 
  • एक और महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसान आंदोलन में सेक्सुअल हैरेसमेंट, ईव टीजिंग का आरोप लगाया था। 
  • पुलिस ने टिकरी बार्डर के पास एक टेंट में वेश्यावृत्ति करने वाले गिरोह को भी पकड़ा था। 
  • बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन स्थल पर एक व्यक्ति को जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में किसान चूर थे। थोड़ी सी बहस के बाद व्यक्ति को जिंदा जला दिए। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 
     

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग