नहीं पूरी हुई यह मांग तो पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर छत से फेंका नीचे, मां और भाभी ने भी दिया भरपूर साथ

दिल्ली के कापसहेड़ा से दहेज हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। शख्स दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने की वजह से पत्नी से अक्सर झगड़ता था।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2019 9:54 AM IST

नई दिल्ली. दहेज के चक्कर में आए दिन महिलाओं को जुर्म और यातनाओं का दंश झेलना पड़ता है। इसी क्रम में दिल्ली के कापसहेड़ा का मामला सामने आया है। जिसमें दहेज की डिमांड पूरी न होने पर शख्स ने पत्नी का कत्ल कर दिया। पति ने पहले गोली मारकर जान ली फिर उसे छत से फेंक दिया। शख्स दहेज में स्कॉर्पियो न मिलने की वजह से पत्नी से अकसर झगड़ता था।

गोली मारा लेकिन बोला झूठ 

पत्नी को गोली मार कर पति ने छत से फेंक दिया। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी। इस जांच में सामने आया कि पहले छत से गिरने से मौत का झूठ बोला गया जो ऑटोस्पाई में खुल गया। जांच में महिला से सिर में गोली का निशान और कई फ्रैक्चर मिले हैं। महिला दो महीने की गर्भवती भी थी। पति रोहित सोनीपत में रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, जिसे गिरफ्तार किया गया। 

दहेज की डिमांड नहीं पूरी हुई तो की हत्या 

पत्नी के कत्ल पर शख्स ने कोई पछतावा नहीं जताया। उसने कहा कि पत्नी दिव्या ने दहेज की डिमांड पूरी नहीं की थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। रोहित से पहले उसके बड़े भाई मोहित, मां और मोहित की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

NSG कैंप का लाभ उठा, मारी गोली 

जिस घर में कत्ल हुआ उसके पास एनएसजी कैंप है। वहां गोलियों की आवाज आम है। इसलिए पड़ोसियों को शक नहीं हुआ। रोहित ने जिस बंदूक से कत्ल किया वह उसके पिता की है। जो पिता की मौत के बाद उसके नाम पर ट्रांसफर हो गई थी। पत्नी दिव्या की हत्या का पता सुबह 5.40 पर चला था। 

चार से पहले हुई थी शादी 

दोनों की शादी 9 मार्च 2015 को हुई थी। सगाई के दिन भी दोनों के परिवारों की लड़ाई हुई थी। कथित तौर पर रोहित के परिवार ने और पैसे के साथ एक स्कॉर्पियों गाड़ी की डिमांड की थी। फिर शादी के बाद भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होता रहता था। कत्ल से पहले भी दिव्या की पति से लड़ाई हुई थी।

मां और भाभी ने साफ किया खून 

पुलिस के मुताबिक, रोहित ने सुबह 4.30 बजे कत्ल किया। फिर मां, भाभी ने मिलकर खून साफ किया। वहीं रोहित ने भाई के साथ मिलकर बॉडी को छत से नीचे फेंक दिया। बॉडी साइड के खाली प्लॉट में फेंकी गई थी, वहां एक महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी, जिनके टीन के शेड पर यह बॉडी गिरी।

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

Share this article
click me!