वायनाड में तीन बाघों की मौत, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश

Published : Feb 06, 2025, 06:51 AM IST
tiger dies in waynad

सार

केरल के वायनाड में तीन बाघ मृत पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष दल के गठन का निर्देश दिया

केरल वन विभाग ने बुधवार को वायनाड जिले में तीन बाघों की संदिग्ध मौत की जांच के आदेश दिए। ये शव जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर पाए गए।

तीन बाघों की मौत

वन अधिकारियों के मुताबिक, दो बाघ कुरिच्याड वन रेंज के अंदर मृत मिले, जबकि तीसरे बाघ का सड़ा-गला शव व्याथिरी वन प्रभाग के अंतर्गत एक बागान में बरामद किया गया। वन मंत्री ए. के. ससीन्द्रन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष दल के गठन का निर्देश दिया है। इस टीम का नेतृत्व मुख्य वन संरक्षक (उत्तरी सर्किल) के. एस. दीपा करेंगी।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने दबाई वो नस, बांग्लादेश के बाद अब मिमियाएगा पाकिस्तान!

एक महीने के भीतर रिपोर्ट पेश की जाए

मंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट एक महीने के भीतर पेश की जाए, जिससे मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Indian Navy Power Boost: 3 नए युद्धपोत शामिल, क्या अब दुश्मनों की नींद उड़ाने वाला है भारत?
आखिर कौन था मोहम्मद ताहिर अनवर? जिसकी रहस्यमयी मौत से मसूद अजहर को लगा तगड़ा झटका