प. बंगाल: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया हमला, 15 भाजपा समर्थक बुरी तरह घायल, हॉस्पिटल में भर्ती

प. बंगाल में इसी साल चुनाव है, लेकिन उससे पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में मारपीट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आरोप है कि रविवार को पूर्वी मिदनापुर जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिसमें 15 भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2021 2:01 AM IST

कोलकाता. प. बंगाल में इसी साल चुनाव है, लेकिन उससे पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में मारपीट के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आरोप है कि रविवार को पूर्वी मिदनापुर जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया, जिसमें 15 भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।  

ध्वजारोहण के दौरान हुई मारपीट
भाजपा नेता अनूप चक्रवर्ती ने कहा, यह घटना पूर्वी मिदनापुर के कोंताई 3 ब्लॉक क्षेत्र के भजा चौली गांव में हुई। स्थानीय क्षेत्र में ध्वजारोहण के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

Latest Videos

चक्रवर्ती ने कहा, हम सत्तारूढ़ पार्टी से कहना चाहते हैं कि इस तरह की बेशर्म सरकार को अब इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं पर टीएमसी द्वारा हमला किया जा रहा है और यह राज्य भर में हो रहा है।

बंगाल में 430 कार्यकर्ताओं ने जान गंवाई
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा था कि टीएमसी आपराधिक प्रवृत्ति के साथ काम कर रही है क्योंकि भाजपा ने पार्टी के 130 अधिकारियों और बंगाल में 300 समर्थकों को खो दिया है। उन्होंने कहा, बंगाल में भाजपा के लगभग 130 अधिकारियों और 300 पार्टी समर्थकों ने अपनी जान गंवाई। मैंने 28 सितंबर 2019 को बागबाजार घाट पर 100 कार्यकर्ताओं का अंतिम संस्कार किया। आपने उन दृश्यों को देखा है। पूरे देश ने देखा। एक महीने में 6-7 कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवा दी। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक दुर्भावना के कारण ऐसा किया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts