
नई दिल्ली. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने Tokyo Olympics 2020 में कांस्य पदक (bronz) जीतकर 41 साल से पड़ा सूखा दूर कर दिया है। मानसून की झमाझम के बीच भारतीय हॉकी के धुरंधरों ने जर्मनी को 5-4 से हराया। इससे पहले 1980 में मास्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी को गोल्ड मेडल मिला था। आखिरी बार ब्रॉन्ज मेडल म्यूनिख ओलंपिक-1972 में हासिल हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को पूरा किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।' (विस्तार से पढ़ने क्लिक करें)
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #HistoryCreated और #IndianHockey
भारतीय हॉकी टीम की जीत पर देशभर में जश्न है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं। twitter पर #HistoryCreated और #IndianHockey ट्रेंडिंग में हैं। पढ़िए कुछ कमेंट्स
41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए शानदार जीत पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। सूखा खत्म हो गया है आपने इतिहास रचा और हमें एक बार फिर गौरवान्वित किया।
जय हिंद, जय भारत।
टीम इंडिया को बधाई। इतिहास रच दिया!!!
टीम इंडिया द्वारा बनाया गया इतिहास। गर्व का क्षण.....क्या जीत है #TeamIndia
इतने लंबे समय के बाद आंसू और खुशी देने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद। 41 साल बाद बनाया इतिहास।
कुछ ऐसा करके दिखाया, खुश हो गया इंडिया।
इतिहास रच दिया। आज हम भारतीयों को अपनी हॉकी पुरुष टीम पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है और हम बहुत भावुक भी हैं। शानदार जीत और अविश्वसनीय प्रदर्शन। क्या मैच है।
भारतीय भावुक होकर चक दे इंडिया गाने पर कुछ ऐसे डांस कर रहे हैं।
क्या आप सो गए?!!
क्योंकि इतिहास बनाया...."41 साल बाद हॉकी में भारत ने जीता पदक"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.