देश में कोरोना: 24 घंटे में मिले 51 हजार से अधिक केस, 1300 से अधिक मौतें, रिकवरी रेट 96.66%

Published : Jun 25, 2021, 10:31 AM ISTUpdated : Jun 25, 2021, 01:05 PM IST
देश में कोरोना: 24 घंटे में मिले 51 हजार से अधिक केस, 1300 से अधिक मौतें, रिकवरी रेट 96.66%

सार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 51 हजार नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 64 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए। 1328 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में रिकवरी रेट 96.66 प्रतिशत है। इस समय 6 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।  

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर नियंत्रण में आ चुकी है। लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 51 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 64 हजार से अधिक लोगों ने संक्रमण को मात दी। 24 घंटे में 1328 लोगों की मौत हुई है।

रिकवरी रेट 96.66 प्रतिशत
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.66% हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है। देश में पिछले 15 दिनों से लगातार 40 प्रतिशत केस कम हो रहे हैं देश में अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 2.91 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 3.93 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 6.07 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

केरल में 12 हजार से अधिक केस
पिछले 24 घंटे में सिर्फ केरल में 12 हजार से अधिक केस मिले। महाराष्ट्र में 9800 से अधिक, तमिलनाडु में 6 हजार से अधिक, जबकि आंध प्रदेश में 4900 से अधिक केस मिले। बाकी राज्यों में इससे कम केस ही सामने आए। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में 556 हुईं।

भारत में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 30.54 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.50 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें
ICMR की रिपोर्ट: जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं, उनके अस्पताल में भर्ती होने की आशंका बेहद कम
केजरीवाल कहते थे ऑक्सीजन की कमी है, अब खुली पोल, जरूरत से 4 गुना ज्यादा मंगा लिया था, दूसरे राज्यों में किल्लत

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?