आर्टिकल 370: ट्विटर पर भिड़े गंभीर और अफरीदी

Published : Aug 06, 2019, 02:19 PM ISTUpdated : Aug 06, 2019, 04:36 PM IST
आर्टिकल 370: ट्विटर पर भिड़े गंभीर और अफरीदी

सार

केंद्र सरकार के आर्टिकल 370 पर फैसले को लेकर भारत- पाकिस्तान के बीच ट्वीटर वॉर देखने को मिला। 

नई दिल्ली. केंद्र सरकार के आर्टिकल 370 पर फैसले को लेकर भारत- पाकिस्तान के बीच ट्विटर वॉर देखने को मिला। जम्मू कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करने पर शाहीद अफरीदी की बौखलाहट नजर आई, जिसके बाद गौतम गंभीर ने जरा भी देर न करते हुए उनके ट्वीट का जवाब दे दिया।   गंभीर ने अफरीदी को 'बेटा' कहकर संबोधित किया। 

क्या लिखा अफरीदी ने 
अफरीदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। आजादी का अधिकार जो हम सभी को है। क्या संयुक्त राष्ट्र सोने के लिए बनाया है। कश्मीर में लगातार मानवता को ताक पर रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के खिलाफ लगातार हमले हो रहे हैं। उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।' अफरीदी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को जरूर इस मसले पर मध्यस्थता करानी चाहिए। 

 

अफरीदी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी सांसद और पूर्व इंडियन क्रिकेटर गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया। उन्होंने आफरीदी को ट्वीट करते हुए लिखा- दोस्तों शाहिद आफरीदी ने बिल्कुल ठीक कहा है। वहां मानवता पर हमले हो रहे हैं। इस वजह से उनकी तारीफ की जानी चाहिए। बस इसमें वे एक बात लिखना भूल गए, यह सबकुछ पाक अधिकृत कश्मीर में हो रहा है। चिंता मत करो हम उसका भी हल निकालेंगे बेटा। 

 

PREV

Recommended Stories

दिल्ली: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गंभीर AQI से निपटने सरकार का बड़ा फैसला
Modi Assam Visit: 20-21 दिसंबर को असम दौर पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम