बंगाल में फरक्का पुल ढहने से दो की मौत, 7 की हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब दूसरे फरक्का पुल का गार्डर शाम करीब आठ बजे ढह गया। उन्होंने कहा कि मलबे में और मजदूर दबे हो सकते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात अन्य का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सातों जख्मी लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2020 5:58 PM IST / Updated: Feb 17 2020, 12:12 AM IST

मालदा. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाके में रविवार की शाम को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए।

मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब दूसरे फरक्का पुल का गार्डर शाम करीब आठ बजे ढह गया। उन्होंने कहा कि मलबे में और मजदूर दबे हो सकते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात अन्य का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सातों जख्मी लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।

अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

Share this article
click me!