शराब की दुकान खुलने के बाद हुईं दो हत्याएं, पार्टी में दोस्त से हुआ विवाद, नशे में चाकू से ले ली जान

Published : May 05, 2020, 08:10 PM IST
शराब की दुकान खुलने के बाद हुईं दो हत्याएं, पार्टी में दोस्त से हुआ विवाद, नशे में चाकू से ले ली जान

सार

लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकाने खुलने पर कर्नाटक में नशे में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेंगलुरु में नशे में हुए झगड़े में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी और उसका पति घायल हो गए। 

बेंगलुरु. लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकाने खुलने पर कर्नाटक में नशे में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बेंगलुरु में नशे में हुए झगड़े में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एक अन्य घटना में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी और उसका पति घायल हो गए। 

दोस्त से चाकू से किया हमला
पहली घटना सोमवार की है। शराब की दुकान खुलने की खुशी में एक पार्टी में करीब तीस साल के एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने चाकू से मार डाला। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया।

पीट-पीटकर मार डाला
हत्या की दूसरी घटना जीवन बीमा नगर में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर एक युवक को उसके एक दोस्त ने नशे की हालत में पीट-पीटकर मार डाला। एक तीसरी घटना चिकबल्लापुर जिले के सिद्लघटा में हुई जहां एक महिला स्वास्थ्यकर्मी पर हमला किया गया।

कर्नाटक के सीएम ने कहा, नियंत्रण में कोरोना की स्थिति
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति देश के बाकी राज्यों के मुकाबले नियंत्रण में है। अब, रेड जोन के अतिरिक्त बाकी इलाकों में व्यापार, निर्माण और औद्योगिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की जरूरत है।

कर्नाटक में 8 नए केस, संक्रमितों की संख्या 659 हुई
कर्नाटक में सोमवार शाम पांच से आज दोपहर 12 बजे के बीच आठ और नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 659 हो गई है। जिसमें 324 डिस्चार्ज और 28 मौतें शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Navya Shekhawat: राष्ट्रपति की नई ADC बनीं मेजर नव्या, सेना से यह पद पाने वाली पहली महिला अफसर
AIIMS Delhi: तारीखें बदलीं, साल गुजरते गए...13 साल तक नहीं हो पाई हार्ट सर्जरी, 15 वर्षीय तन्वी की मौत