कॉमेडियन भारती मामले की जांच कर रहे NCB के दो अधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये बड़ी वजह

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई जोनल यूनिट से अपने दो अधिकारियों को उनकी संदिग्ध भूमिका के लिए निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने जमानत दिलाने के लिए दो आरोपियों की मदद की थी। ये वही दो अधिकारी हैं जो कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और करिश्मा प्रकाश के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे थे। अधिकारियों को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि वे भारती समेत तीन लोगों की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 8:05 AM IST

मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई जोनल यूनिट से अपने दो अधिकारियों को उनकी संदिग्ध भूमिका के लिए निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने जमानत दिलाने के लिए दो आरोपियों की मदद की थी। ये वही दो अधिकारी हैं जो कॉमेडियन भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और करिश्मा प्रकाश के खिलाफ मामलों की जांच कर रहे थे। अधिकारियों को इसलिए निलंबित किया गया, क्योंकि वे भारती समेत तीन लोगों की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुए।
 
सुनवाई के दौरान नहीं पहुंचे तो मिली जमानत
सूत्रों के अनुसार, सरकारी वकील के साथ जांच अधिकारी दो मामलों में जमानत की सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए, जिसके बाद दोनों मामलों में आरोपियों को जमानत मिल गई। 

21 नवंबर को भारती सिंह हुईं थी गिरफ्तार
भारती सिंह और उनके पति के घर पर एनसीबी ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसके बाद दोनों को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपए के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।
 

Share this article
click me!