दिल्ली से दो संदिग्ध कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार, सेमी ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

Published : Nov 17, 2020, 09:32 AM ISTUpdated : Nov 17, 2020, 10:45 AM IST
दिल्ली से दो संदिग्ध कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार, सेमी ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

सार

दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने राजधानी के सराय काले खां इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों को सोमवार रात 10 बजे मिलेनियम पार्क से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍टल और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं।  

नई दिल्‍ली. दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने राजधानी के सराय काले खां इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों को सोमवार रात 10 बजे मिलेनियम पार्क से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍टल और 10 जिंदा कारतूस मिले हैं।

पुलिस को आतंकियों के यहां पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए योजना बनाई। पकड़े गए एक आतंकी का नाम अब्दुल लतीफ है, वह बारामूला जिले के डोरू गांव का है। दूसरे का नाम अशरफ खटाना है, वह कुपवाड़ा का रहने वाला है। दोनों की उम्र 20-22 साल है। 
 

अलर्ट हुआ था जारी
इसी महीने भारतीय खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली एनसीआर समेत देश के बड़े महानगरों में आतंकी हमले का खतरा जाहिर किया था। यह अलर्ट हाल ही में विदेशों में हुए आतंकी हमलों को देखते हुए जारी किया गया था। 

खुफिया एजेंसियों ने कहा था कि आतंकी विदेशी मूवमेंट वाले इलाके, नई दिल्ली इलाके में विदेशी दूतावास, चर्च और दूसरे धार्मिक स्थल, बड़े होटल समेत महत्वपूर्ण इमारतों में से किसी पर भी बड़ा हमला कर सकते हैं। इसके बाद दिल्‍ली में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नेपाल में भारतीय पर्यटक शर्मसार, गुटखा थूकने पर लोगों ने साफ करवाई सड़क, वीडियो वायरल!
Bengaluru Traffic Crisis: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर और 101 स्काईवॉक-क्या खत्म होगा IT सिटी का जाम?