उदय भानु चिब: कौन हैं कांग्रेस के नए यूथ लीडर जो बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष?

Published : Sep 22, 2024, 06:30 PM IST
Uday Bhanu Chib

सार

जम्मू-कश्मीर के उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जानिए उनके राजनीतिक सफर और इस नियुक्ति के महत्व के बारे में।

Who is Uday Bhanu Chib: इंडियन यूथ कांग्रेस के संगठन में व्यापक बदलाव किया गया है। कांग्रेस ने अपने यूथ विंग का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को नियुक्त किया है। चिब, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। पुराने कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले चिब ने अपना राजनैतिक सफर छात्र कांग्रेस से शुरू किया था। नई नियुक्ति के पहले वह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव थे।

  • जम्मू-कश्मीर के पलौरा के रहने वाले उदयभानु चिब के पिता हरि सिंह चिब, कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं। उनकी मां रजनी बाला गृहणी हैं।
  • चिब ने अपनी स्कूली शिक्षा जम्मू-कश्मीर में पूरी करने के बाद पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
  • उदयभानु ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमाचल प्रदेश के अरनी विश्वविद्यालय से एमबीए किया।
  • यूथ कांग्रेस ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने राजनीति की शुरूआत NSUI से किया।
  • NSUI के विभिन्न पदों पर रहने के बाद वह छात्र संगठन के जम्मू-कश्मीर के प्रदेश महासचिव बनाए गए।
  • राहुल गांधी ने 2010 के दशक में छात्र संगठन के अध्यक्ष पद पर चुनाव के जरिए नियुक्ति की पहल की। इसके पीछे यह धारणा थी कि युवा अपने नेतृत्व क्षमता के बल पर पद पाए।
  • उदयभानु चिब, जम्मू-कश्मीर में NSUI के पहले निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बने। उनका चुनाव 2011 में किया गया।
  • जम्मू-कश्मीर में छात्र संगठन के मुखिया के रूप में सक्रिय योगदान के बाद उनको एनएसयूआई का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
  • छात्र संगठन के बाद वह यूथ विंग में पदाधिकारी बने। चिब, श्रीनिवास बीवी की कार्यकारिणी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए।
  • 22 सितंबर 2024 को कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व ने उनको यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। वह श्रीनिवास बीवी की जगह लेंगे।
  • जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए चिब की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चिब राज्य के चर्चित यूथ लीडर्स में गिने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें:

तिरुपति लड्डू में गाय की चर्बी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने मांगी रिपोर्ट, Top 10 अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान