मुंबई में हड़ताल पर गईं नर्सें, डॉक्टर बोले- अकेले कोरोना मरीजों को बचाना संभव नहीं

Published : Jun 04, 2020, 03:58 PM ISTUpdated : Jun 04, 2020, 04:02 PM IST
मुंबई में हड़ताल पर गईं नर्सें, डॉक्टर बोले- अकेले कोरोना मरीजों को बचाना संभव नहीं

सार

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मुंबई किंग एडवर्ड अस्पताल की नर्सें भी हड़ताल पर चली गईं हैं। पूरे अस्पताल में केवल तीन डॉक्टर हैं जो कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मुंबई किंग एडवर्ड अस्पताल की नर्सें भी हड़ताल पर चली गईं। पूरे अस्पताल में केवल तीन डॉक्टर ही रह गए, जो कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। किंग अस्पताल के डॉक्टर ने ट्वीट पर इसको लेकर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि यह किंग अस्पताल का वॉर्ड नंबर-4 है। कई घंटो से हमारे पास कोई नर्स नहीं है। हम 25 सीरियस कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। यहां केवल तीन डॉक्टर हैं जो कई घंटों से मरीजों की देखरेख कर रहे हैं। हमें हेल्थ वर्कस और नर्सों की सख्त जरूरत है, हम यह अकेले नहीं कर सकते।

हड़ताल पर गई थी नर्सें
हालांकि, नर्सं अब वापस काम पर लौट आई हैं। अस्पताल की नर्सें अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चली गईं थीं। नर्सों की मांग थी संक्रमित सहकर्मियों के लिए अलग से वॉर्ड बनाया जाए और स्वाब टेस्ट करने वाली लैब में एक्सेस दिया जाए।

डीन ने मांग स्वीकारी
सूत्रों के मुताबिक नर्सें अस्पताल में वापस लौट आई हैं। डीन ने कथित तौर पर मांगों को स्वीकार कर लिया है। हॉस्पीटल के डीन ने कहा कि वॉर्ड अंडर कंस्ट्रक्शन है और जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। मुंबई के अस्पताल में नर्सों और हैल्थ वर्कस की सख्त जरूरत है। मुंबई में अब तक 42 हजार से भी ज्यादा संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

500 से ज्यादा स्वास्थकर्मी संक्रमित
मुंबई में 500 से ज्यादा स्वास्थकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। 215 डॉक्टर्स और 310 नर्सेें कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं। महाराष्ट्र सरकार ने केरल से नर्सेें भेजने का आवेदन दिया था। यह आवेदन केरल सरकार ने स्वीकार कर लिया है। केरल से सोमवार को 150 लोगों की टीम भेजी गई है। इनमें से 50 अनुभवी डॉक्टर्स और 100 नर्सें शामिल हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दीपक डबास मर्डर केसः पहले गोली, फिर i10 और आखिर में स्कॉर्पियो! एक्सीडेंट की आड़ में बनाया मौत देने का प्लान
News Pulse: सुबह-सुबह देश-दुनिया से आए ये बड़े अपडेट, टेरर अलर्ट से ईरान संकट तक