
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार को एक तीन मंजिला घर गिर गई। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार सात लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए ट्रेंड डॉग्स का इस्तेमाल किया गया।
मलबे से निकाले गए लोगों की पहचान नसीम, गल्फराज, बिलाल, अरमान और असलम के रूप में की गई है। अन्य दो को अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मलबे में दबे सभी लोग भवन निर्माण मजदूर हैं। सोमवार दोपहर लगभग 1:25 बजे पुलिस को हादसे की खबर मिली थी। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग काफी पुरानी थी।
अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि यह हादसा बहुत दुखद है। राहत और बचाव अभियान में जिला प्रशासन लगा है। इस घटना के बारे में सभी जानकारी मैं खुद ले रहा हूं।
यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिलीं यूरोपीयन आयोग की प्रेसिडेंट, भारत को बताया टेक्नोलॉजिकल पावर हाउस
साउथ दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि हादसे का शिकार हुए घर की मरम्मत कराई जा रही थी। यह खतरे के क्षेत्र में था। इसकी सूचना पुलिस और उप-मंडल मजिस्ट्रेट को दी गई थी। हमने 31 मार्च को एक नोटिस चिपकाया था कि इमारत खतरे के क्षेत्र में है। हमने 14 अप्रैल को पुलिस और एसडीएम को भी सूचित किया।
यह भी पढ़ें- सेना पर सबसे अधिक पैसे खर्च करने में दुनिया में तीसरे नंबर पर है भारत, पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये देश
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.