दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी तीन मंजिला घर, 7 मजदूर दबे, 5 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मौत

नई दिल्ली के सत्य निकेतन में सोमवार को एक तीन मंजिला घर गिर गई। घर की मरम्मत की जा रही थी। 7 मजदूर मलबे में दब गए थे। 5 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो मजदूर की मौत हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2022 11:57 AM IST / Updated: Apr 25 2022, 06:04 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में सोमवार को एक तीन मंजिला घर गिर गई। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार सात लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दो लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। मलबे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए ट्रेंड डॉग्स का इस्तेमाल किया गया।

मलबे से निकाले गए लोगों की पहचान नसीम, गल्फराज, बिलाल, अरमान और असलम के रूप में की गई है। अन्य दो को अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मलबे में दबे सभी लोग भवन निर्माण मजदूर हैं। सोमवार दोपहर लगभग 1:25 बजे पुलिस को हादसे की खबर मिली थी। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्डिंग काफी पुरानी थी। 

Latest Videos

अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि यह हादसा बहुत दुखद है। राहत और बचाव अभियान में जिला प्रशासन लगा है। इस घटना के बारे में सभी जानकारी मैं खुद ले रहा हूं।

 

 

यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिलीं यूरोपीयन आयोग की प्रेसिडेंट, भारत को बताया टेक्नोलॉजिकल पावर हाउस

साउथ दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि हादसे का शिकार हुए घर की मरम्मत कराई जा रही थी। यह खतरे के क्षेत्र में था। इसकी सूचना पुलिस और उप-मंडल मजिस्ट्रेट को दी गई थी। हमने 31 मार्च को एक नोटिस चिपकाया था कि इमारत खतरे के क्षेत्र में है। हमने 14 अप्रैल को पुलिस और एसडीएम को भी सूचित किया।

यह भी पढ़ें- सेना पर सबसे अधिक पैसे खर्च करने में दुनिया में तीसरे नंबर पर है भारत, पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये देश

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel