मोदी के मंत्री ने कहा- हमारा अगला एजेंडा POK को वापस लेकर भारत का हिस्सा बनाना

Published : Sep 11, 2019, 09:05 AM ISTUpdated : Sep 11, 2019, 10:40 AM IST
मोदी के मंत्री ने कहा- हमारा अगला एजेंडा POK को वापस लेकर भारत का हिस्सा बनाना

सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने पाक अधिकृत कश्मीर ( POK) को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा अगला एजेंडा  POK को वापस लेना है। हमें जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों को भारत का हिस्सा बनाना है।

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने पाक अधिकृत कश्मीर ( POK) को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा अगला एजेंडा  POK को वापस लेना है। हमें जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों को भारत का हिस्सा बनाना है। जितेंद्र सिंह का बयान ऐसे वक्त में जाया है, जहां भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में भी पीओके का मुद्दा उठाया है। साथ ही भारत ने इस क्षेत्र में चल रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को भी बंद करने की मांग की है। 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीओके को वापस लेना सिर्फ मेरा या मेरी पार्टी का एजेंडा नहीं है, बल्कि यह उस संकल्प का हिस्सा है, जो 1994 में कांग्रेस की सरकार में नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री रहते संसद में पास हुआ था। 

पहला भी पीओके का मुद्दा उठा चुके हैं जितेंद्र सिंह
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद अब लोगों को पीओके के भारत में विलय के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि संसद के संकल्प के मुताबिक, हमें पीओके आजाद कराकर भारत में विलय कराना है।

पाकिस्तान से केवल पीओके को लेकर बात होगी- राजनाथ सिंह
इससे पहले राजनाथ सिंह ने रविवार को हरियाणा में एक रैली मे कहा था कि पाकिस्तान से तब तक कोई बात नहीं होगी, जब तक वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। अगर पाकिस्तान से बात होगी तो केवल पीओके पर अन्य किसी और मुद्दे पर नहीं।

ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के बाद अब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीओके की आजादी को लेकर कही ये बड़ी बात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मौत ऐसे भी हो सकती है, कुछ सेकंड में ही जिंदगी खत्म, ये Video दिल दहला देगा
Chandra Grahan: ‘ब्लड मून’ की पहली तस्वीर, अलग-अलग शहरों में दिखा चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा