
नई दिल्ली। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की याद में एक कैलेंडर जारी किया गया है। पूर्व सीडीएस स्वर्गीय बिपिन रावत को यह कैलेंडर समर्पित किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह कैलेंडर जारी किया। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मतदान के पहले यह कैलेंडर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शुक्रवार को उत्तराखंड युद्ध स्मारक के अध्यक्ष तरुण विजय ने इस कैलेंडर का लोकार्पण कराया। अब यह कैलेंडर उत्तराखंड के उन सैन्य गांवों में भेजा जाएगा जहां सैनिकों की अच्छी खासी आबादी है।
कैलेंडर में क्या है खास?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिवंगत जनरल बिपिन रावत की स्मृति को समर्पित विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए शहीदों के कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर में उत्तराखंड के उन शहीद सैनिकों के चित्र हैं जो स्वतंत्रता के बाद विभिन्न कार्यों में अमर हो गए।
किसने विकसित कराया है यह कैलेंडर?
कैलेंडर को उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल, देहरादून द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। इसे उत्तराखंड युद्ध स्मारक के अध्यक्ष तरुण विजय की देखरेख में तैयार कराया गया है। यह कैलेंडर उत्तराखंड के उन सभी गांवों में भेज दिया गया है जहां सैनिकों के परिवारों की अच्छी खासी आबादी है।
इसे भी पढ़ें:
Pakistan के इस सच को अब PM Imran Khan ने भी किया स्वीकार, जानिए क्यों कहा-हम हो गए असफल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.