केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, 11 सितंबर को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव; पीएम ने जताया दुख

Published : Sep 23, 2020, 09:26 PM ISTUpdated : Sep 23, 2020, 09:36 PM IST
केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, 11 सितंबर को रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव; पीएम ने जताया दुख

सार

केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन हो गया। अंगड़ी कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री थे। इस महीने के शुरुआत में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन हो गया। अंगड़ी कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री थे। इस महीने के शुरुआत में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 

भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगावी से सांसद थे। 11 सितंबर को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने लोगों से अपील की थी कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर लें। 

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे। उन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वे एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। शांति
 


अन्य नेताओं ने जताया दुख
भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम नेताओं ने सुरेश अंगड़ी की मौत पर निधन जताया है। अंगड़ी मोदी कैबिनेट में पहले नेता हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुझे सुरेश अंगड़ी की हमेशा नजर आने वाली मुस्कुराहट याद है। उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

वेस्ट एशिया संकट का बड़ा असर: भारत की 278 इंटरनेशनल फ्लाइट्स अचानक कैंसिल, टॉप अपडेट्स!
LPG Price Hike 2026: LPG सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी! कितना महंगा हुआ? यहां जानिए