केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल के बयानों से पहले परिवार परेशान था अब पूरी जनता, वे झूठ ऑफ द ईयर के पात्र

Published : Dec 27, 2019, 06:29 PM IST
केंद्रीय मंत्री ने कहा, राहुल के बयानों से पहले परिवार परेशान था अब पूरी जनता, वे झूठ ऑफ द ईयर के पात्र

सार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी... कुछ भी बोलते हैं। लगातार झूठ बोलते हैं। वे  2019 के झूठ ऑफ द ईयर के पात्र हैं।  

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी... कुछ भी बोलते हैं। लगातार झूठ बोलते हैं। वे  2019 के झूठ ऑफ द ईयर के पात्र हैं। उन्होंने कहा, पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है।

Tax कांग्रेस का कल्चर है, जैसे जीजा जी टैक्स 
उन्होंने कहा, आज राहुल ने कहा कि एनपी गरीब पर टैक्स है। एनपीआर तो जनसंख्या रजिस्टर है। इसमें टैक्स कहां से आया। टैक्स कांग्रेस का कल्चर है जैसे जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, टू जी टैक्स, जीजा जी टैक्स।

राहुल ने रायपुर में दिया था बयान  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायपुर में कहा था, चाहे एनआरसी हो या एनपीआर, यह गरीबों पर एक कर है। यह गरीब लोगों पर हमला है, अब गरीब पूछ रहा है कि हमें नौकरी कैसे मिलेगी?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के आरोपों से हड़कंप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
“अखिलेश जी मेरे मित्र हैं…” संसद में PM मोदी के इस बयान पर क्यों छूट गई सबकी हंसी?