देश के मंत्रियों और सांसदों के टॉप 10 विवादित बयान, जिससे मचा बवाल

Published : Sep 15, 2024, 10:11 PM IST

यह लेख भारत में विभिन्न राजनेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों पर प्रकाश डालता है, जिसमें धार्मिक असहिष्णुता से लेकर अभद्र भाषा और यौन टिप्पणियों तक के मुद्दे शामिल हैं।

PREV
110
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दिसंबर 2014 में दिल्ली में एक रैली के दौरान विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया था। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा था कि आपको तय करना है कि दिल्ली में सरकार रामज़ादों की बनेगी या हरामज़ादों की। इस बयान के बाद आलोचना शुरू हो गई जिसके बाद उन्होंने संसद में माफी मांगी थी।

210
भोपाल की तत्कालीन सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

बीजेपी की 2019 में भोपाल से सांसद रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई हमलों में मारे गए हेमंत करकरे पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया था। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि 26/11 के मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की मृत्यु इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने उन्हें "शाप" दिया था। यही नहीं 2019 में प्रज्ञा ठाकुर ने संसद में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

310
रमेश बिधूड़ी

दिल्ली के बीजेपी सांसद रहे रमेश बिधूड़ी ने सरेआम संसद में बहस के दौरान तत्कालीन बसपा सांसद दानिश अली को कटुआ-कटुआ कहकर अपमानित किया था।

410
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

साल 2015 में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राजीव गांधी ने नाइजीरियाई महिला से शादी की होती, तो क्या कांग्रेस उन्हें स्वीकार करती?

इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के आलोचकों को कहा कि अगर वे भारत के प्रति वफादार नहीं हैं तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

510
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर, मोदी-2 सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान अनुराग ठाकुर ने जनवरी 2020 में नारा लगवाया कि देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को। ठाकुर ने यह नारा सीएए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगवाया था। इस नारे को हिंसा भड़काने वाला बताया गया था।

610
साक्षी महाराज

उन्नाव के तत्कालीन बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या नियंत्रण पर विवादित बयान देकर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया था। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ती जनसंख्या के लिए मुसलमान जिम्मेदार हैं। जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं हैं। चार पत्नियाँ और 40 बच्चे रखने वाले इसके लिए जिम्मेदार हैं।

710
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 2019 में सुल्तानपुर में एक रैली में कहा था कि अगर मुसलमान उन्हें वोट नहीं देते हैं तो वे चुनाव के बाद उनकी मदद करने के लिए इच्छुक नहीं हो सकती हैं।

810
बैंगलोर साउथ सांसद तेजस्वी सूर्या

बैंगलोर साउथ सांसद व भाजयुमो के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने 2020 में अरब महिलाओं को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि पिछले कुछ सौ सालों में 95% अरब महिलाओं को कभी भी संभोग सुख नहीं मिला। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सूर्या ने ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

910
एमपी के मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे कैलाश विजयवर्गीय ने 2020 में कहा था कि उनके घर पर काम करने वाले कुछ मजदूर अपनी अजीब खाने की आदतों के कारण बांग्लादेशी थे। मुझे उनके खाने की आदतों पर संदेह हुआ क्योंकि वे केवल 'पोहा' (चावल का एक चपटा व्यंजन) खा रहे थे।

1010
बीजेपी विधायक राम कदम

महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक रहे राम कदम ने 2018 में एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए वीडियो कॉल पर कहा था कि अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और वह आपको रिजेक्ट करती है तो आप मेरे पास आएं। मैं आपको उसे किडनैप करने में मदद करुंगा।

यह भी पढ़ें:

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू जिन्होंने राहुल गांधी को कहा ‘मोस्ट वांटेड आतंकवादी’

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories