मार्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, CM योगी ने 24 घंटे में कार्रवाई करने के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश के बागपत में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी। संजय खोखर बागपद के पूर्व जिला अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि खोखर चपरौली में मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत में गए थे।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 4:07 AM IST

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत में अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी। संजय खोखर बागपद के पूर्व जिला अध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि खोखर चपरौली में मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत में गए थे। यहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह संजय खोखर अपने खेत के लिए टहलने निकले थे। तभी तीन अज्ञात लोगों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने खून से सना उनका शव बरामद किया।
 


सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के आदेश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय खोखर की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा सीएम ने इस मामले में 24 घंटे में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए।

Share this article
click me!