
Yogi Adityanath helicopter loses way: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देशभर में बीजेपी के लिए धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। बिहार में गुरुवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कई रैलियां थीं। यूपी से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण में चुनावी सभा को जा रहे यूपी के मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक से रास्ता भटक गया। हालांकि, कुछ ही पलों में उनके हेलीकॉप्टर को सही दिशा में ले जाया गया।
लोकसभा चुनाव 2024 अब समापन की ओर बढ़ रहा है। सात चरणा में हो रहे चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। 25 मई को छठवें चरण का चुनाव है। छठे चरण के प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के कद्दावर नेता ने बिहार के दो निर्वाचन क्षेत्रों में दो बैक-टू-बैक रैलियों को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने बिहार के अपने चुनावी दौरे का समापन पूर्वी चंपारण में एक रैली के साथ किया। इस रैली को चुनाव प्रचार थमने के कुछ मिनट पहले ही उन्होंने संबोधित किया।
क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुरुवार को ओडिशा और बिहार में रैलियों को संबोधित करने वाले थे। ओडिशा के पुरी व एक और क्षेत्र में रैली करने के बाद योगी आदित्यनाथ को सीधे बिहार आना था। यूपी से सटे चंपारण के जिलों में उनकी जनसभाएं थीं। लेकिन अचानक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया। दूसरे रास्ते पर जाने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ ही पलों में सबकुछ कंट्रोल हो गया। लेकिन इस गड़बड़ी की वजह से पूर्वी चंपारण में पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे की देरी हो गई।
पूर्वी चंपारण में चुनाव प्रचार थमने के कुछ मिनट पहले रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने लोगों को देरी की वजह बताई। उन्होंने कहा कि बिहार में मुझे सबसे पहले आपके बीच आना था लेकिन मुझे हेलीकॉप्टर से दूसरी सीट पर ले जाया गया। वहां से आपके बीच आया हूं।
दरअसल, रास्ता भटकने की वजह से योगी आदित्यनाथ का शेड्यूल भी बिगड़ गया। उनको पहले पूर्वी चंपारण में रैली को संबोधित करना था, इसके बाद पश्चिमी चंपारण में रैली कर प्रचार खत्म करना था। लेकिन गड़बड़ी की वजह से उनका हेलीकॉप्टर पहले पश्चिमी चंपारण पहुंच गया। यहां की बेतिया सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल चुनाव मैदान में हैं। इस जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्वी चंपारण की रैली को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.