तौकते: गुजरात से डेढ़ लाख लोगों को शिफ्ट किया गया, मुंबई में भारी बारिश के बाद फ्लाइट-लोकल ट्रेनें बंद

चक्रवाती तूफान तौकते ने दिशा बदल दी है। पहले इसका असर पोरबंदर(गुजरात) की होने की आशंका थी, अब भावनगर, जूनागढ़ आदि पर खतरा मंडरा रहा है। यह आज शाम तक यहां पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने चेतावानी दी है कि यह तूफान अगले 24 घंटे में और विकराल रूप ले सकता है। यह 185 किमी/घंट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान से सोमवार सुबह तक गुजरात में 6 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कर्नाटक में 4 और गोवा में भी 2 लोगों की मौत हो गई। इस बीच NDRF ने अपनी आधी टीमें गुजरात के तटीय इलाकों में लगा दी हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2021 3:12 AM IST / Updated: May 17 2021, 04:50 PM IST

अहमदाबाद, गुजरात. चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा अब गुजरात के भावनगर और जूनागढ़ पर मंडराने लगा है। पहले तूफान  के 18 मई की सुबह पोरबंदर और महुआ(भावनगर) के बीच से गुजरात के तट पर टकराने का खतरा था। हालांकि अब यह दाहिनी तरफ मुड़ गया है। यानी खतरा भावनगर और जूनागढ़ पर नजर आ रहा है। यह आज शाम तक यहां पहुंच सकता है। ऐसे में गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 1.5 लाखों को सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावानी दी है कि यह तूफान अगले 24 घंटे में और विकराल रूप ले सकता है। यह 185 किमी/घंट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इस तूफान से सोमवार सुबह तक गुजरात में 6 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, कर्नाटक में 4 और गोवा में भी 2 लोगों की मौत हो गई। इस बीच NDRF ने अपनी आधी टीमें गुजरात के तटीय इलाकों में लगा दी हैं। 

यह जानें

Latest Videos

6 राज्यों में NDRF की 100 से ज्यादा टीमें तैनात
 तौकते का खतरा गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, लक्षदीप और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मंडरा रहा है। NDRF के डीजी एसएन प्रधान ने बताया-चक्रवात तौकते अभी महाराष्ट्र और कोंकण तट से गुजर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक लैंडफाल भावनगर, जूनागढ़ और दीयू के आसपास 17 मई की शाम तक होने की संभावना है। पहले इसका पूर्वानुमान पोरबंदर के आसपास था। अब यह दाहिने दिशा की तरफ घूम गया है। तौकते का मुख्य प्रभाव गुजरात में रहेगा। हमने 100 से ज्यादा टीमों को 5-6 राज्यों में लगाया था। इन टीमों का आधा हिस्सा गुजरात में लगाया गया है। 

गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। IMD के डायरेक्टर जनरल (DG) मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया है राज्य के 18 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात सोमवार शाम तक 175 से 185 किमी/घंटे की रफ्तार से गुजरात को पार कर सकता है। चक्रवात के असर से मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के असर से कहीं-कहीं बाढ़ आ सकती है। यानी 21 मई तक रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा।

यह भी जानें..
गुजरात के जूनागढ़ के मालिया के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह भेज दिया गया है। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर सौरभ पारधी ने बताया कि"1200 से अधिक लोगों को निकाला गया है। उनके लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था के साथ सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। तूफान के असर से मुंबई में तूफान के बारिश के साथ असर से तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई इलाकों में रविवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में चक्रवात के प्रभाव और तबाही के बारे में बात की। उन्होंने चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में पूछा और राज्य को सामान्य स्थिति में लाने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों के मदद का आश्वासन दिया है।

 

#CycloneTauktae pic.twitter.com/3hva9kE8wk

 

pic.twitter.com/pdtN8zCMlj

 

pic.twitter.com/ZD1SZ4r0e5

  

CycloneTauktae pic.twitter.com/z0bxBG7niW

 

CycloneTauktae pic.twitter.com/FROiSHc3su

 

CycloneTaukte pic.twitter.com/rTyBvFYuFP

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev