राजघाट की विजिटर बुक पर ट्रम्प ने किया गांधीजी का जिक्र, लिखा, अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन यानी मंगलवार को वे राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ रहीं।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2020 5:47 AM IST / Updated: Feb 25 2020, 12:43 PM IST

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। यात्रा के दूसरे दिन यानी मंगलवार को वे राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ रहीं। यहां ट्रम्प और मेलानिया ने विजिटर बुक में संदेश भी लिखा।

ट्रम्प ने लिखा, अमेरिका के लोग भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं। महात्मा गांधी की विचारधारा को नमन।

Latest Videos

Image

ट्रम्प को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प और मेलानिया राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे।

साबरमती आश्रम की बुक में पीएम मोदी की तारीफ की थी
राष्ट्रपति ट्रम्प सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम गए थे। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेलानिया ट्रम्प और इवांका ट्रम्प भी साथ रहीं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने विजिटर बुक में साइन भी किया था। साथ ही उन्होंने इसमें पीएम मोदी के बारे में भी लिखा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने लिखा, मेरे महान मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद। हालांकि, इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हुई। लोगों का कहना है कि ट्रम्प को साबरमती की विजिटर बुक में महात्मा गांधी के बारे में लिखना चाहिए था।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal