
नई दिल्ली। उत्तराखंड के सभी पांच लोकसभा सीटों पर पहले फेज में चुनाव हुए। 19 अप्रैल को मतदान हुआ। मंगलवार को रिजल्ट आए। भाजपा ने सभी 5 सीटों को जीत लिया है। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है।
राज्य में भाजपा की सरकार है। पार्टी को 2014 और 2019 के चुनाव में बड़ी जीत मिली थी। भाजपा ने राज्य के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड के सभी 5 सीटें जीत ली थी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। भाजपा के सामने अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती थी।
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 5 सीटों के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | टिहरी गढ़वाल लोकसभा रिजल्ट | माला राज्य लक्ष्मी शाह | भाजपा |
| 2 | गढ़वाल लोकसभा रिजल्ट | अनिल बलूनी | भाजपा |
| 3 | अल्मोढ़ा लोकसभा रिजल्ट | अजय टम्टा | भाजपा |
| 4 | नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा रिजल्ट | अजय भट्ट | भाजपा |
| 5 | हरिद्वार लोकसभा रिजल्ट | त्रिवेंद्र सिंह रावत | भाजपा |
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को हुआ था मतदान
उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए दो नए उम्मीदवारों के नतीजे क्या रहते हैं। हरिद्वार में मौजूदा सांसद और पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक की जगह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत की जगह पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी चुनावी मैदान में हैं।
हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल दोनों हाई प्रोफाइल सीटें हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2009 में हरिद्वार सीट जीती थी। पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री निशंक ने 2014 और 2019 में इस सीट को जीता।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
पौड़ी गढ़वाल सीट वर्तमान में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के पास है। 2014 में यहां से भाजपा के दिग्गज नेता भुवन चंद्र खंडूरी और 2009 में सतपाल महाराज जीते थे। वह उस समय कांग्रेस में थे। नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों का भी बेसब्री से इंतजार है। यहां मौजूदा सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा और पूर्ववर्ती टिहरी राजघराने की माला राज्या लक्ष्मी शाह दोबारा चुनाव मैदान में हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.