वंदे भारतम की सिग्नेचर ट्यून रिलीज; ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज और ऑस्कर दावेदार बिक्रम घोष ने की है तैयार

आजादी का अमृत महोत्सव(azadi ka amrit mahotsav) के तहत संस्कृति मंत्रालय ने सांस्कृतिक शाम के साथ "एकम भारतम" नामक अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी(Meenakshi Lekhi) ने ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज(Grammy Award winner Ricky Cage) और ऑस्कर दावेदार बिक्रम घोष(Oscar contender Bikram Ghosh) द्वारा रचित "वंदे भारतम" के लिए सिग्नेचर ट्यून जारी की। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2022 5:05 AM IST / Updated: Feb 23 2022, 10:38 AM IST

नई दिल्ली. आजादी का अमृत महोत्सव(azadi ka amrit mahotsav) के तहत संस्कृति मंत्रालय ने सांस्कृतिक शाम के साथ "एकम भारतम" नामक अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी(Meenakshi Lekhi) ने ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज(Grammy Award winner Ricky Cage) और ऑस्कर दावेदार बिक्रम घोष(Oscar contender Bikram Ghosh) द्वारा रचित "वंदे भारतम" के लिए सिग्नेचर ट्यून जारी की। इसके बाद इन कलाकारों द्वारा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राजपथ पर हुए कार्यक्रम के लिए की गई थी इसकी रचना
राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के लिए नई दिल्ली के राजपथ पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत नृत्य उत्सव, वंदे भारतम के लिए 'वंदे भारतम' गीत की रचना की गई थी। संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, ग्रैमी विजेता रिकी केज और तबला वादक बिक्रम घोष भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Latest Videos

हमारी संस्कृति हमारी विरासत है
संस्कृति तथा विदेश राज्य मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के महान गुरुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने सदियों से हमारी संस्कृति को सुरक्षित और संरक्षित करने में मदद की है। श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी विरासत है और हमें इसे आगे ले जाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए।

वंदे भारतम गीत की मोहकता की सराहना करते हुए लेखी ने कहा कि यह हमें वंदे मातरम की भावना की याद दिलाती है, जिसने देशवासियों को अपनी स्वतंत्रता हेतु लड़ने के लिए प्रेरित किया। जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने एक स्वतंत्र भारत का सपना देखा था, उसी तरह आने वाले 25 वर्षों में हमें एक नए भारत के सपने को साकार करने का सपना देखना है। उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और भारत @ 100 के लिए नई ऊंचाइयों की की ओर बढ़ने में वंदे भारतम हमारी ताकत बन सकता है।

यह भी जानें
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद मोहन ने कहा कि वंदे भारतम, नृत्य उत्सव की सफलता उन 480 युवा कलाकारों और 4 संगीतकारों के लिए एक धन्यवाद ज्ञापन है, जिन्होंने पूरी अवधारणा को एक साथ रखा और अगस्त में राजपथ पर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की गरिमामय उपस्थिति में एक उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय की नई पहल जैसे वंदे भारतम और कला-कुंभ कार्यशालाओं में निर्मित स्क्रॉल संस्कृति के लोकतंत्रीकरण की भावना के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो अब देश में सांस्कृतिक परिदृश्य में अपना स्थान बना रहे हैं।

संगीतकारों ने कहा
दो संगीतकारों, रिकी केज और बिक्रम घोष ने कहा कि वंदे भारतम के लिए स्कोर देना उनके लिए सम्मान की बात है, जो संगीत का एक बहुत समृद्ध हिस्सा और भारतीय परंपराओं पर आधारित होने के साथ-साथ इसमें आधुनिक विशेषताएं और संलयन भी हैं।

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2022 के दौरान संस्कृति मंत्रालय के अनुकरणीय प्रयासों को मान्यता देते हुए विशेष ट्रॉफी से सम्मानित किया। एक मिनी फूड फेस्टिवल में देश भर के व्यंजनों के साथ इस खूबसूरत शाम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्ति, कलाकार, मशहूर हस्तियां और मीडिया के लोग उपस्थित थे।

pic.twitter.com/jYHEQcYbGC

यह भी पढ़ें
कोई खाता है 30 हजार किलो के मशरूम, तो कोई करता है पहाड़ों पर साइकलिंग, जानें 10 नेताओं का फिटनेस सीक्रेट
उत्तर प्रदेश बनेगा पॉड टैक्सी चलाने वाला पहला राज्य, एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच बनेंगे 12 स्टेशन
हिम्मत वतन की इनसे है: 17500 फीट की ऊंचाई; -30 डिग्री टेम्परेचर पर ITB के 55 वर्षीय कमांडर ने लगाए 65 पुशअप्स

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर