
Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के कार्डियक डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
रविवार सुबह जगदीप धनखड़ ने बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। 73 वर्षीय उपराष्ट्रपति को सुबह करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, फिलहाल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए खुद AIIMS पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: त्रिवेणी संगम का जल अब यूपी से बाहर, दूसरे राज्यों में दिखा असर
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.