कोरोना वायरस की चपेट में आए उपराष्ट्रपति

Published : Sep 29, 2020, 10:11 PM ISTUpdated : Sep 30, 2020, 08:54 AM IST
कोरोना वायरस की चपेट में आए उपराष्ट्रपति

सार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वे एसिंप्टोमेटिक हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है।

नई दिल्ली. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। वे एसिंप्टोमेटिक हैं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। उपराष्ट्रपति होम क्वारनटीन में हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की पत्नी ऊषा नायडू की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह जानकारी उपराष्ट्रपति के सचिवालय की ओर से ट्वीट कर दी गई है। उपराष्ट्रपति के सचिवालय के वेरीफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि उनका आज यानी 29 सितंबर की सुबह रूटीन कोरोना टेस्ट हुआ। इस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्वीट कर दी गई जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य बेहतर है और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।

उपराष्ट्रपति नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पत्नी ऊषा नायडू का भी कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि, ऊषा नायडू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उपराष्ट्रपति की पत्नी एहतियातन होम आइसोलेशन में हैं।

PREV

Recommended Stories

VB-G RAM G बिल पास होते ही क्यों भड़का विपक्ष? संसद में रात भर क्या चलता रहा?
फरीदाबाद होटल रेप केस: 23 साल की महिला शूटर के साथ क्या हुआ उस रात? दोस्त ही निकली दगाबाज