राहुल ने गुजरात के व्यापारियों को लेकर कही ये बात, विजय रूपाणी बोले- यह गुजरातियों के प्रति आपकी नफरत

असम में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में चाय मजदूरों को लुभाने की कोशिश की। राहुल गांधी ने इस दौरान गुजरात का भी जिक्र किया। हालांकि, यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पसंद नहीं आई।

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2021 1:38 PM IST

अहमदाबाद. असम में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में चाय मजदूरों को लुभाने की कोशिश की। राहुल गांधी ने इस दौरान गुजरात का भी जिक्र किया। हालांकि, यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा, राहुल का ये बयान गुजरातियों के प्रति उनकी और कांग्रेस पार्टी की नफरत को बताता है। 

दरअसल, राहुल गांधी ने कहा, असम में मजदूरों को रोजाना 167 रुपए मिलते हैं। जबकि मोदी सरकार में गुजरात के व्यापारियों को चाय का बगान ही मिल जाता है। राहुल ने कहा, हम वादा करते हैं, कि हमारी सरकार आई तो चाय मजदूरों को 365 रुपए देंगे।  उन्होंने कहा, आखिर ये पैसा आएगा कहां से? इसके बाद उन्होंने कहा, वे असम के चाय मजदूरों को गुजरात के व्यापारियों का पैसा देंगे। 

Latest Videos

 


विजय रूपाणी ने साधा निशाना
वहीं, राहुल गांधी के इस बयान को गुजरात के सीएम रूपाणी ने गुजरात का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा, राहुल के शब्द उनकी और कांग्रेस पार्टी की गुजरात के प्रति नफरत को बताता है। गुजरात इस तरह की घृणा बर्दाश्त नहीं करेगा। हर गुजराती कांग्रेस पार्टी को इसका जवाब देगा। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कौन-कौन दिग्गज
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती
52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत
विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त