Agnipath Scheme: होम मिनिस्ट्री का बड़ा ऐलान-CAPF और असम राइफल्स में अग्निवीरों को मिलेगा 10% रिजर्वेशन

भारत की तीनों सेनाओं में भर्ती की नई स्कीम अग्‍न‍िपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर बिहार सहित देश के 13 राज्यों में युवाओं के हिंसक प्रदर्शन को लेकर अब पुलिस एक्शन में आ गई है। देशभर से गिरफ्तारियों का दौर जारी है। उपद्रवियों को पकड़ने CCTV फुटेज, वीडियो और फोटोज की मदद ली जा रही है।

Amitabh Budholiya | Published : Jun 18, 2022 1:56 AM IST / Updated: Jun 18 2022, 01:11 PM IST

नई दिल्ली. अग्‍न‍िपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच होम मिनिस्ट्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। गृहमंत्रालय ने tweet करके लिखा कि CAPF और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों को 10% रिजर्वेशन देने का फैसला किया गया है। गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट देने का भी फैसला किया है। इसके अलावा, अग्निवीर के पहले बैच के लिए आयु में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी। 

इधर, बिहार सहित देश के 13 राज्यों में युवाओं के हिंसक प्रदर्शन को लेकर अब पुलिस एक्शन में आ गई है। देशभर से गिरफ्तारियों का दौर जारी है। उपद्रवियों को पकड़ने CCTV फुटेज, वीडियो और फोटोज की मदद ली जा रही है। सबसे यूपी और बिहार में आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। उपद्रवियों ने यूपी, तेलंगाना और बिहार में 12 ट्रेनों को फूंक दिया। रेलवे स्टेशनों और बसों पर पथराव किया, लूटपाट की। रेलवे ने 200 से अधिक ट्रेनें कैंसल कर दी हैं। हिंसा का यह सिलसिला चौथे दिन(18 जून) को भी जारी है। बिहार के जहानाबाद के टेहटा बाजार में प्रदर्शनकारियों ने सुबह साढ़े 7 बजे पथराव करते हुए एक ट्रक को फूंक दिया। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, उपद्रवी भाग चुके थे। CPRO, पूर्वी रेलवे के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के अधिकार क्षेत्र में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से आने वाली छह और बिहार के शहरों से आने वाली 2 ट्रेनों यानि 8 ट्रेनें आज 18 जून को रद्द कर दी गई हैं।

( यह तस्वीर जौनपुर की है, जहां शनिवार  को अग्निपथ विरोधी प्रदर्शनकारियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया)

बिहार में बंद का ऐलान
बिहार में कई छात्र संगठनों ने 18 जून को बंद का ऐलान किया थ। इसका राष्ट्रीय जनता दल (RJD), हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने समर्थन किया है। इधर, कांग्रेस पार्टी ने भी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। इसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। इस बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। गृह मंत्रालय ने बिहार के 12 जिलों में मोबाइल, टेलीफोन व इंटरनेट सर्विसेस को दो दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध 17 जून शाम चार बजे से प्रभावी हो चुका है। 19 जून तक लागू रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए यह कहा कि राज्य में शांति व्यवस्था बहाल होने तक यह स्थितियां कायम रहेंगी। बिहार में 650 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। तेलंगाना में उपद्रवियों ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन को आग लगा दी। इस मामले में 30 लोग अरेस्ट हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान एक उपद्रवी की मौत हो गई।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा-ऐसे राजनीतिक दल जो कभी बिहार का भला नहीं कर पाए, वे इस तरह के तत्वों को शह दे रहे हैं। बिहार की जनता ऐसे तत्वों को बेहतर समझती है। मैं बिहार के तमाम नौजवानों और जनता से आग्रह करता हूं कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग दें। एक दो छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शेष जगह स्थिति नियंत्रण में है। विगत दो दिनों में शरारती तत्वों नें नौजवानों और अग्निपथ के नाम पर सरकारी संपत्तियों को जो नुकसान पहुंचाने का काम किया है वह दुखद है।

पटना: जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने शनिवारको पटना में सशस्त्र बलों में अल्पकालिक नियुक्ति के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

अकेले नोएडा में 225 के खिलाफ FIR
केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामे पर गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने 225 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 15 को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे जिले के जेवर इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और एक निजी बस का ड्राइवर घायल हो गया। उत्तर प्रदेश केएडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार के अनुसार, आरोपियों में से 75 नामजद हैं और 225 अज्ञात हैं। CCTV फुटेज, वीडियो और तस्वीरों की मदद से हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यूपी में 260 अरेस्ट
अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तक कुल 260 लोगों को गिरफ्तार किया गया और छह FIR दर्ज की गई हैं। ADG(कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार, फिरोजाबाद, अलीगढ़, वाराणसी और गौतम बौद्ध नगर (1) जिलों में FIR दर्ज की गई थीं। इसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं। सबसे अधिक 109 गिरफ्तारियां बलिया से की गईं। मथुरा (70) अलीगढ़ (31) वाराणसी (27) और गौतमबुद्धनगर (15) से गिरफ्तारियां हुईं।

pic.twitter.com/vJLPSGE1cG

यह भी पढ़ें
Agnipath Protest live update: 8 राज्य में अग्निवीरों का आक्रोश, तेलंगाना-बिहार में 1-1 मौत, हरियाणा में 144
Agnipath Scheme: जो लोग कह रहे 4 साल बाद 'अग्निवीर' क्या करेंगे, वे आर्मी अफसरों के ये वीडियो ध्यान से सुनें
अग्रिपथ पर बवाल क्यों? आखिर 4 साल बाद क्या होगा अग्रिवीरों का भविष्य

 

Read more Articles on
Share this article
click me!