प बंगाल : मुर्शिदाबाद में श्रम मंत्री पर क्रूड बम से हमला, 7 लोग जख्मी, घटना का वीडियो आया सामने

Published : Feb 18, 2021, 08:26 AM ISTUpdated : Feb 26, 2021, 10:56 AM IST
प बंगाल : मुर्शिदाबाद में श्रम मंत्री पर क्रूड बम से हमला, 7 लोग जख्मी, घटना का वीडियो आया सामने

सार

प बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिंसा की खबरें सामने आने लगी हैं। यहां मुर्शिदाबाद में अज्ञात हमलावरों ने राज्य के श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर क्रूड बम से हमला कर दिया। इसमें राज्यमंत्री समेत करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

कोलकाता. प बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हिंसा की खबरें सामने आने लगी हैं। यहां मुर्शिदाबाद में अज्ञात हमलावरों ने राज्य के श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर क्रूड बम से हमला कर दिया। इसमें राज्यमंत्री समेत करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, कोलकाता में भाजपा नेताओं पर पथराव की भी घटना सामने आई है। इसमें सुवेंदु अधिकारी, शंकदेब पंडा समेत कई नेता घायल हुए हैं। 

श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन को कोलकाता के लिए रवाना होना था। वे निमिता स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन जब वे प्लेटफार्म की तरफ बढ़ रहे थे, तभी हमलावरों ने उनपर बम से हमला कर दिया। इसका एक वीडियो भी अब सामने आया है। 

 


खतरे से बाहर श्रम राज्य मंत्री 
वहीं, इस हमले में घायल सभी लोगों को जंगीपुर सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से जाकिर हुसैन को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुर्शीदाबाद अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जाकिर हुसैन की हालत अब ठीक है, वे खतरे से बाहर हैं। उनका एक हाथ और एक पैर जख्मी हुआ है। 

राज्यपाल जगदीप धनकड़, रेल मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेताओं ने जाकिर हुसैने पर हुए हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों से फोन पर बात कर जाकिर का हालचाल पूछा।
 
भाजपा नेताओं पर हुआ पथराव  
 वहीं, दूसरी ओर कोलकाता के फूल बगान में भाजपा नेताओं सुवेंदु अधिकारी, शंकदेब पंडा, शिवाजी सिंहा पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में नॉर्थ कोलकाता के जिलाध्यक्ष शिवाजी सिंहा गंभीर तौर पर घायल हुए हैं। सुवेंदु अधिकारी और शंकदेब को भी चोट आई है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Morning News: $100 पार तेल, ड्रोन से अटके Zelensky... Apple Foldable से Ladakh तक 10 बड़ी खबरें
India News Today: रुपए से बारिश तक देश में आज क्या-क्या हुआ? पढ़ें 9 सितंबर की 10 बड़ी खबर