नौतपा का असर: आग उगल रहा सूरज, राजस्थान के चुरू में 47.5 डिग्री तापमान, देश में ये 10 शहर रहे सबसे गर्म

Published : May 26, 2020, 03:56 PM IST
नौतपा का असर: आग उगल रहा सूरज, राजस्थान के चुरू में 47.5 डिग्री तापमान, देश में ये 10 शहर रहे सबसे गर्म

सार

भारत में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। देश के कई इलाकों में तापमान 47.5 डिग्री कर पहुंच गया है। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक लू से राहत ना मिलने की आशंका जताई है।  

नई दिल्ली. भारत में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। देश के कई इलाकों में तापमान 47.5 डिग्री कर पहुंच गया है। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक लू से राहत ना मिलने की आशंका जताई है। वहीं, ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक, भारत में नौतपा चल रहा है। माना जाता है कि नौतपा में सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता। इसलिए इन दिनों काफी अधिक गर्मी पढ़ती है। भारत में 25 मई से नौतपा आरंभ हुआ है।  

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी। इसलिए लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। अब देश भर में गर्मी अपने चरम पर है। हालांकि, कई राज्यों में मई के पहले दो हफ्तों में बारिश होने से तापमान कम रहा था। 

राजस्थान का चुरू सबसे गर्म
skymetweather.com के मुताबिक, अब देश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा। इसके चलते तापमान भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान का चुरू सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान  47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद महाराष्ट्र का अकोला और नागपुर में तापमान सबसे अधिक रहा।

10 सबसे गर्म शहर

शहरराज्य  तापमान (अधिकतम)
चुरूराजस्थान47.5
अकोलामहाराष्ट्र  47.4
नागपुरमहाराष्ट्र47.0
गंगानगरराजस्थान  46.9
बीकानेर  राजस्थान46.8
चंद्रपुरमहाराष्ट्र  46.8
बांदाउत्तर प्रदेश  46.6
खजुराहोमप्र46.6
कोटा  राजस्थान46.5
आदिलाबादतेलंगाना 46.3


(जानकारी skymetweather.com से)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम