
मौसम डेस्क. मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के अनुसार आजकल में तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। (बेंगलुरु: चक्रवात मैंडूस के प्रभाव के कारण 13 दिसंबर को बारिश होती रही)
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार बीते दिन मध्य प्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश हुई। मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई। हवा की गति बढ़ने से दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गया है।
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को सुबह धुंध के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में मंगलवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर और लद्दाख में थोड़ी राहत के बाद फिर से कड़ाके की ठंड होने लगी है। और गुलमर्ग में तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 10.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। MeT(India Meteorological Department) के अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर में न्यूनतम तापमान फिर से सब-जीरो लेवल तक गिर गया, जबकि गुलमर्ग कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा। स्कीइंग रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था।
लद्दाख में लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कटरा और भद्रवाह को छोड़कर जम्मू संभाग में भी टेम्परेचर गिरा। MeT के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जो पिछली रात के 1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 2.2 डिग्री कम दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में साल के इस समय के लिए तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था। पहलगाम के पर्यटन स्थल में पिछली रात के तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जम्मू में पिछली रात के 9.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के लिए यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था।
यह भी पढ़ें
सर्दी से बचने बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से पहले पढ़िए काम की खबर, वर्ना जान जा सकती है
पिछले 8 सालों में अक्टूबर-नवंबर में सबसे कम खराब रही दिल्ली की हवा, जानिए क्या है इसकी वजह
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.