Weather Report: कई राज्यों में टेम्परेचर गिरने की भविष्यवाणी, जानिए क्या है मौसम में आए बदलाव की वजह

Published : Apr 20, 2022, 07:04 AM ISTUpdated : Apr 21, 2022, 07:24 AM IST
Weather Report: कई राज्यों में टेम्परेचर गिरने की भविष्यवाणी, जानिए क्या है मौसम में आए बदलाव की वजह

सार

देश में प्री-मानसून(pre-monsoon) गतिविधियों के असर से कई राज्यों में तापमान गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, कई राज्यों में लू (Heat Wave) का असर कम होगा। हालांकि कुछ राज्यों में अभी लू चलती रहेगी।

मौसम डेस्क. अप्रैल काफी तप रहा है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने देश में प्री-मानसून(pre-monsoon) गतिविधियों के असर से कई राज्यों में तापमान गिरने का पूर्वानुमान लगाया गया है। कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की कुछ गतिविधियां सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आ रहा है।

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तापमान में कुछ हद तक कमी आएगी। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है, लेकिन इसके बाद इसमें कमी आ सकती है। 21 और 22 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड के पूर्वी हिस्सों और बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज के साथ धूल भरी आंधी और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों और केरल में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भी प्री-मानसून गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम में बदलाव की ये हैं 4 बड़ी वजहें
पहला कारण:
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के हिस्सों पर बना हुआ है।

दूसरा कारण: एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।

तीसरा कारण: एक अन्य परिसंचरण उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर देखा जाता है।

चौथ कारण: एक ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और मराठवाड़ा होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

इन राज्यों में रहा लू का असर
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक,उत्तर पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी रही। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी लू का असर रहा।

बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार,पिछले 24 घंटों के दौरान, कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट भारी बारिश दर्ज की गई।

आंतरिक तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई और शेष पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें
Health Tips: कोरोना से बचने गर्मियों में कैसे बढ़ाए इम्यूनिटी? आज से डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें
ये एक आसन महिलाओं में माहवारी तो पुरुषों में दुर्बलता को कर देता खत्म, देखें इसके फायदे

PREV

Recommended Stories

Indigo: इंडिगो ने रिफंड किए 610 करोड़, 6 दिन में ट्रैक पर लौटीं 1650 फ्लाइट्स
मुस्लिम विधायक हुमायूं कबीर ने खाई कसम, नई पार्टी बना ममता को करेंगे सत्ता से बेदखल