प्री-मानसून गतिविधियों ने दिलाई लू से निजात, अगले 5 में फिर बढ़ेगा टेम्परेचर, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

Published : Apr 23, 2022, 07:08 AM IST
प्री-मानसून गतिविधियों ने दिलाई लू से निजात, अगले 5 में फिर बढ़ेगा टेम्परेचर, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

सार

प्री-मानसून(pre-monsoon)गतिविधियों ने देश के ज्यादातर राज्यों को लू (heat wave) से निजात दिला दी है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में टेम्परेचर में 3-5 डिग्री तक उछाल आएगा। यानी  उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

मौसम डेस्क. पिछले 3-4 दिनों से जारी प्री-मानसून(pre-monsoon) गतिविधियों ने लू (heat wave) से छुटकारा दिलाया है। देश के अधिकांश हिस्सों से लू का प्रकोप थम गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में टेम्परेचर में 3-5 डिग्री तक उछाल आएगा। यानी  उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

यह रहने वाला है अगले कुछ दिन मौसम
पिछले कुछ दिनों में लगभग सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां हुई हैं। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 23 व 24 अप्रैल को सतही हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। 

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

 इन राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम में बदलाव के चलते फिलहाल गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इन इलाकों में 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी रहेगी। मध्यप्रदेश और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में फिर से लू चल सकती है।

बीते दिन ऐसा रहा देश का मौसम
सिक्किम, असम और मेघालय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि उत्तर पूर्व और उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़े।

पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह है मौसम में बदलाव की वजह
 स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।

यह भी पढ़ें
1 रु. में मिलने वाली खट्टी-मिठी कैंडी से बनाएं समर रिफ्रेशिंग ड्रिंक, बच्चे भी हो जाएंगे दीवाने
Summer tips: बिना Cooler और AC के घर को कैसे रखें ठंडा, जानें इसका बेस्ट तरीका

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

दो गांव, एक पैटर्न: पहले 300, अब मार दिए गए 100 कुत्ते? जांच में चौंकाने वाले संकेत
21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि