Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम; पहाड़ों पर बर्फबारी; कहीं-कहीं बारिश

Published : Feb 22, 2022, 09:18 AM ISTUpdated : Feb 22, 2022, 09:19 AM IST
Weather Report: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम; पहाड़ों पर बर्फबारी; कहीं-कहीं बारिश

सार

मौसम विभाग(IMD) ने हिमालय के पास एक नए पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के चलते पश्चिमी हिमालय में 22 से 24 फरवरी तक बारिश औरब बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। जानिए देश के मौसम का मिजाज...

नई दिल्ली. मौसम विभाग(IMD) ने हिमालय के पास एक नए पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) के चलते पश्चिमी हिमालय में 22 से 24 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि 22 फरवरी से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। यह पश्चिमी विक्षोभ 24 फरवरी को हट जाएगा। इसके बाद उत्तर की दिशा से ठंडी हवाओं का बयार शुरू हो जाएगा। IMD के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। जानिए मौसम का हाल...

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, 22 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है। 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 24 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होगी और 25 फरवरी तक जारी रह सकती है।

दिल्ली और और अन्य राज्यों का हाल
दिल्ली में हवाओं की गति 30-40 किमी/घंटा रह सकती है। तापमान अधिकतम 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के आसपास के स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है।

पहाड़ी क्षेत्रों की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी का संभावना है।उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी और बारिश हुई। अब राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिन बारिश हो सकती है

बिहार, राजस्थान और इन राज्यों का हाल
बिहार के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। राजस्थान के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब में बादल छाए रहेंगे। 26 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

फोटो क्रेडिट-bharatmonitor.in

यह भी पढ़े
Weather Report:कल से फिर बदलेगा मौसम अपना रंग; पश्चिम विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Air Pollution: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI 144 दर्ज, प्लास्टिक के कचरे पर बैन
PM Kisan योजना की 10वीं किस्त अभी भी 48 लाख किसानों के खाते में नहीं पहुंच सकी, जानिए क्यों रूकी?

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत