
Weather Today December 8, 2025: देश में मौसम का मिजाज 8 दिसंबर 2025 को तेजी से बदला है। दिल्ली-NCR से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु और केरल, हर राज्य में मौसम का असर अलग-अलग दिख रहा है। कहीं धुंध और शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं बारिश और बादलों का कहर जारी है। अगर आप सुबह सफर पर निकल रहे हैं, स्कूल-ऑफिस जा रहे हैं या ट्रांसपोर्ट से जुड़े हैं, तो यहां जानिए पूरे मौसम अपडेट...
दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर तक हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन शाम होते-होते ठंड और तेज़ महसूस होगी। विजिबिलीट कम रहने के कारण गाड़ी चलाने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हवा में नमी ज्यादा, इसलिए ठंड का अहसास और तगड़ा होगा। IMD ने कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान गिरकर 4°C तक पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर के स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वाले और यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
यूपी में ठंड और घना कोहरा दोनों साथ-साथ बढ़ रहे हैं। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला और कई अन्य शहरों में सुबह विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी। 10, 11 और 12 दिसंबर को भारी कोहरा रह सकता है।
बिहार के इन जिलों में ठंड आज चरम पर रहेगी। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गोपालगंज, भोजपुर, किशनगंज, अररिया और गया में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो सकता है। हवा की रफ्तार 15-20 किमी प्रति घंटे की रहेगी। सुबह के समय कड़ाके की ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
राजस्थान में आज आंशिक बादल और 2–3°C तक तापमान में बदलाव हो सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश में ठंड रिकॉर्ड स्तर पर है। पहली बार तापमान 4°C तक गिरा है। कई इलाकों में शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 8-9 दिसंबर को सेंट्रल इंडिया में कोल्ड वेव की दिक्कत बढ़ सकती है
आज उत्तराखंड में मौसम बहुत सख्त रहने वाला है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानों में कड़ाके की ठंड व घना कोहरा रह सकता है। कई जगह सड़कों पर फिसलन है। अधिकतम तापमान 15°C-18°C और पहाड़ियों में तापमान 0°C से नीचे जा सकता है। रात तक जमाव (Frost) की आशंका है। पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा टालने की सलाह दी गई है।
8-12 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों के कई हिस्सों में अगले 4-5 दिन घना कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी में बड़ी कमी रह सकती है।
IMD के अनुसार, तमिलनाडु में 12 दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। बादल छाए रहेंगे। दक्षिण केरल तट के पास बने कम दबाव का असर ।मछुआरों को 10 दिसंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। चेन्नई सहित कई जिलों में सड़कें फिसलन भरी रह सकती हैं।
केरल में 8-11 दिसंबर तक बारिश और आंधी की आशंका है। कोट्टायम, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा जैसे तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बदलते मौसम के कारण समुद्री गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। कई जिलों में स्कूल बंद और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
दिल्ली का तापमान
अधिकतम: 25°C
न्यूनतम: 04°C
राजधानी में ठंड लगातार बढ़ रही है और सुबह-शाम ठिठुरन तेज है।
मुंबई का तापमान
अधिकतम: 31°C
न्यूनतम: 24°C
मुंबई में मौसम गर्म और ह्यूमिड बना हुआ है, बड़ी ठंड अभी दूर है।
कोलकाता का तापमान
अधिकतम: 26°C
न्यूनतम: 17°C
कोलकाता में हल्की ठंड महसूस हो रही है, दिन में मौसम आरामदायक रहेगा।
चेन्नई का तापमान
अधिकतम: 28°C
न्यूनतम: 24°C
चेन्नई में तापमान सामान्य है, हवा में हल्की नमी बनी रहेगी।
लखनऊ का तापमान
अधिकतम: 25°C
न्यूनतम: 09°C
लखनऊ में सुबह की ठंड तेज है और तापमान तेजी से गिर रहा है।
पटना का तापमान
अधिकतम: 25°C
न्यूनतम: 12°C
पटना में ठंड मध्यम है, लेकिन रात में तापमान गिरावट में रहेगा।
रांची का तापमान
अधिकतम: 23°C
न्यूनतम: 09°C
रांची में ठंड बनी हुई है, सुबह का मौसम खासा ठंडा रहेगा।
शिमला का तापमान
अधिकतम: 20°C
न्यूनतम: 03°C
शिमला में सर्द हवाएं चल रही हैं, तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
भोपाल का तापमान
अधिकतम: 26°C
न्यूनतम: 11°C
भोपाल में हल्की ठंड है और दिन का मौसम सामान्य रहेगा।
जयपुर का तापमान
अधिकतम: 27°C
न्यूनतम: 13°C
पिंक सिटी में हल्की ठंड, लेकिन दिन में मौसम आरामदायक रहेगा।
श्रीनगर का तापमान
अधिकतम: 13°C
न्यूनतम: –01°C
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी, पारा माइनस में पहुंच चुका है।