Weather Update : दिल्ली में पारे ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान, मप्र और हिमाचल में आज ऐसा रहेगा मौसम

Published : Apr 10, 2022, 08:25 AM ISTUpdated : Apr 10, 2022, 08:26 AM IST
Weather Update : दिल्ली में पारे ने तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, राजस्थान, मप्र और हिमाचल में आज ऐसा रहेगा मौसम

सार

अप्रैल के पहले पखवाड़े में तापमान जिस तरह से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए मई- जून की चिंता सता रही है। दिल्ली में पारे ने 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया।   

नई दिल्ली। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही इस बार लू का अहसास होने लगा है। गर्म हवाएं रात 9 बजे तक चल रही हैं, जिस्से उत्तर भारत के लोग परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में आलम ये है कि यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 72 साल बाद अप्रैल में इस तरह की गर्मी हो रही है। इससे पहले 1941 में 29 अप्रैल को 45.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में हालत खराब है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार और झारखंड के साथ ही गुजरात में भी आज लू चलने की संभावना है। 
  
इन राज्यों में ज्यादा गर्मी 
मौसम केंद्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में आज लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनवरी में बर्फ से ढंके इस राज्य में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। राजस्थान में भी कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। पंजाब में भी इस साल अप्रैल में गर्मी अधिक पड़ रही है। तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच है। ऐसे में कई में क्या हाल होगा, यह सोचकर ही लोग बेहाल हैं। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति के साथ कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।  
  
मंगलवार से दिल्ली में छाएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार रविवार के साथ ही सोमवार को भी गर्मी का कहर रहेगा। पूरी दिल्ली लू की चपेट में रहेगी। आज के लिए मौसम विभाग ने लू का आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक पूरे प्रदेश में भीषण लू चलेगी। हालांकि, मंगलवार से अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे लू से राहत मिलेगी। 15 अप्रैल से फिर आसमान साफ हो जाएगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें हैकर्स ने मौसम विभाग की ट्विटर हैंडल को हैक कर ट्वीट कर दी यह मैसेज, डीजी को देना पड़ा बयान

मध्यप्रदेश में 20 किमी की रफ्तार से चली गर्म हवा 
मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में शनिवार के गर्म हवाओं के थपेड़ों ने परेशान किया। आज भी कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र के मुताबिक 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने से पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ऐसा 10 साल बाद हुआ है। मौसम केंद्र ने भोपाल, ग्वालियर, बुंदेलखंड, चंबल, महाकोशल और मालवा-निमाड़ के 18 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पहुंचे कीव, बख्तरबंद गाड़ियां और अत्याधुनिक मिसाइल्स से करेगा मदद

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?