पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य की हालत नाजुक, कोलकाता के अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर, डॉक्टर्स का पैनल कर रहा निगरानी

Published : Jul 29, 2023, 09:19 PM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 09:34 PM IST
Update on Buddhadev Bhattacharya s physical condition  Medical Bulletin published by Woodland Hospital

सार

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व सीएम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी कई रिपोर्ट्स अभी आना बाकी है।

West Bengal Ex CM Buddhadeb Bhattacharya critical: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य की हालत नाजुक बनी हुई है। माकपा नेता व पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य को कोलकाता के वुडलैंड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में पूर्व सीएम वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व सीएम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी कई रिपोर्ट्स अभी आना बाकी है। उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। सांस लेने में दिक्कत है। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है।

बुद्धदेब भट्टाचार्य को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ की वजह से दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से कम हो गया और उनको कई तरह की दिक्कतें महसूस होने लगी। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें टाइप-2 रेस्पिरेटरी फेल्योर है। उन्हें इंट्रा-वेनस एंटीबायोटिक्स दी गई है। डॉक्टर्स ने बताया कि बुद्धदेव भट्टाचार्य अभी भी परेशानी से बाहर नहीं हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूर्व सीएम के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन

पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। कौशिक चक्रवर्ती, सौतिक पांडा, सुष्मिता देबनाथ, सरोज मंडल, ध्रुव भट्टाचार्य, आशीष पात्रा जैसे जाने-माने डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल कर रही है। निजी अस्पताल के दो डॉक्टर सप्तर्षि बोस और सोमनाथ मैती भी टीम में हैं और पूरी स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

सीओपीडी की समस्या से जूझ रहे

बुद्धवेद भट्टाचार्य को सीओपीडी की समस्या है। 2021 में वह कोरोना संक्रमित हुए थे। उस समय भी उनकी हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व सीएम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को अचानक लंच के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उनका ऑक्सीजन लेवल नीचे चला गया और सांस लेने में परेशानी होने लगी।

अस्पताल में हैं परिजन

बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य और इकलौती संतान सुचेता भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के तमाम करीबी भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। ऑक्सीजन लेवल भी 90 तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर में बीजेपी विधायक पर हमला: शॉक से लकवा मारा: DCW अध्यक्ष ने कहा-मदद तो दूर BJP का शीर्ष नेतृत्व ने हालचाल तक नहीं पूछा

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले