जहां 8 लोगों को जिंदा जलाया गया, वहां शोक जताने जा रहीं ममता के स्वागत में बने गेट, भाजपा ने कहा - शर्म करो

Birbhum Violence LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट हिंसा मामले में शोक जताने जा रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्वागत में गेट बनाए गए। बैनर और पोस्टर लगे। इसे लेकर एक बार फिर वे घेरे में आ गईं। भाजपा ने कहा कि वे शोक जताने जा रही थीं या फिर जीत का जश्न मनाने गईं थीं। भाजपा ने इसे जले पर नमक छिड़कने वाला बताया है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2022 6:49 AM IST / Updated: Mar 24 2022, 01:23 PM IST

बीरभूम (पश्चिम बंगाल)। रामपुरहाट में एक ही परिवार के लोगों की जिंदा जलाकर नृशंस हत्या से बंगाल की राजनीति गर्माई हुई है। मामले को लेकर बढ़ रहे राजनीतिक दबाव के बीच 
टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को रामपुरहाट पहुंचीं। वह यहां शोक जताने पहुंचीं थीं, लेकिन उनके पहुंचने से पहले जगह-जगह उनके स्वागत में द्वार बनाए गए। उनका स्वागत किया गया। 

शहजाद ने ट्वीट किए वीडियो
ममता के स्वागत में बनाए गए गेट के कई वीडियो वायरल हो गए। शोक में डूबे गांव में जाने के लिए इतने स्वागत पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा- बीरभूम में ममता दीदी का कैसे स्वागत करवा रही हैं। वह यहां शोक जताने आई हैं या फिर जीत का जश्न मनाने? उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या टीएमसी इसपर स्पष्टीकरण दे सकती है। पहले हत्याकांड की तुलना छींक से की और अब इस तरह से स्वागत। क्या यह पीड़ितों के जले पर नमक छिड़कने जैसा नहीं है। शजहाद ने लिखा- टीएमसी शर्म करो। यह तालिबानी मानसिकता और संस्कृति है।  

Latest Videos

शहजाद के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- अविश्वसनीय, आश्चर्य है कि बंगाल क्या है? यहां सिर्फ बर्बरता और हत्या के बादल मंडरा रहे हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने ममता के इस तरीके  पर आक्रोश जताया है। कुछ ने कहा कि इन्हें हत्याकांड के स्थल पर जाने के समय स्वागत करवाने में शर्म भी नहीं आ रही। 

क्या है मामला  
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में TMC के एक पंचायत नेता भादू शेख की हत्या के बाद 21 मार्च को पूरे जिले में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में एक ही परिवार के 8 लोगों की घर में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर ममता सरकार को घेरा था। इस मामले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  

नदिया जिले में TMC नेता को गोली मारी, हालत गंभीर
बीरभूम हिंसा का माामला शांत नहीं हुआ था कि नदिया जिले में बुधवार रात तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी गई। पीड़ित सहदेव मंडल को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारी जब वह स्थानीय बाजार से घर लौट रहे थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित सहदेव की पत्नी अनिमा मंडल नदिया के हंसखाली में पंचायत सदस्य हैं।  

यह भी पढ़ें बीरभूम हिंसा: रात 12 बजे तक सब ठीक था, तभी उपद्रवियों ने लगाई आग, पहली बार मायके आई दुल्हन को भी जिंदा जलाया

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024