शादी के 22 महीने बाद भी पत्नी ने नहीं बनाने दिए शारीरिक संबंध, पति ने की आत्‍महत्‍या; महिला के खिलाफ केस

Published : Aug 11, 2020, 06:23 PM IST
शादी के 22 महीने बाद भी पत्नी ने नहीं बनाने दिए शारीरिक संबंध, पति ने की आत्‍महत्‍या; महिला के खिलाफ केस

सार

गुजरात के अहमदाबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। पति ने हाल ही में आत्महत्या की थी। पति इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी ने उसे शादी के 22 महीने बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए।

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। पति ने हाल ही में आत्महत्या की थी। पति इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी ने उसे शादी के 22 महीने बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने दिए।

मामला अहमदाबाद के जयंती वकील चॉल का है। यहां के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। अब उसकी पत्नी गीता (32) पर मामला दर्ज किया गया है। सुरेंद्र की मां ने पुलिस में शिकायत की थी कि बेटे की पत्नी ने शादी के 22 महीने बाद भी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे। बेटा तनाव में रहता था। इसलिए उसने ये कदम उठाया। 

संबंध ना बनाने की खाई थी कसम
सुरेंद्र की मां ने अपनी शिकायत में कहा, उसका बेटा रेलवे कर्मचारी था। उसका 2016 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद उसने 2018 अक्टूबर में गीता से शादी की थी। गीता पहले अपने दो पतियों को छोड़ चुकी थी। 

शिकायत में मां ने आरोप लगाया कि एक बार उसने कमरे में बेटे और बहू को अलग अलग सोते देखा था। जब उसने ये बात बेटे से पूछी तो उसने बताया था कि गीता ने उसके साथ संबंध ना बनाने की कसम खाई है। 

डिप्रेशन में था सुरेंद्र 
महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा इसी वजह से तनाव में था। इसी बात को लेकर बेटा और बहू में झगड़ा होने लगा। इसके कुछ दिन बाद बहू मायके चली गई। बेटे का फोन भी ब्लॉक कर दिया। बेटा डिप्रेशन में चला गया। 27 जुलाई को घर के सभी लोग एक अंतिम संस्कार में गए थे, तभी सुरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?