अम्फान चक्रवात: दर्द से तड़प रही महिला का रेस्क्यू, फायर ब्रिगेड की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

Published : May 20, 2020, 06:31 PM IST
अम्फान चक्रवात: दर्द से तड़प रही महिला का रेस्क्यू, फायर ब्रिगेड की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

सार

अम्फान  चक्रवात के बीच ओडिशा के केंद्रपारा इलाके में एक महिला ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। जब वक्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उस वक्त तेज तूफान और बारिश हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। 

ओडिशा. अम्फान चक्रवात के बीच ओडिशा के केंद्रपारा इलाके में एक महिला ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। जब वक्त महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उस वक्त तेज तूफान और बारिश हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। 

दर्द से कराह रही थी महिला
डिप्टी फायर ऑफिसर ने बताया, सुबह 8 बजे 20 साल की गर्भवती महिला के परिजनों ने फोन किया। बताया गया कि गर्भवती महिला दर्द से कराह रही है। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। 

22 गिरे पेड़ को हटाकर पहुंची फायर ब्रिगेड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पास पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड को रास्ते में गिरे 22 पेड़ हटाने पड़े। इसके बाद गर्भवती महिला के पास पहुंचे। फायर ब्रिगेड के लोगों ने महिला को अस्पताल ले जाने लगे। 

हॉस्पिटल ले जाते वक्त बच्चे को दिया जन्म
महिला को हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रसव कराया। इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
 
एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात
पश्चिम बंगाल के तट से चक्रवात अम्फान टकरा चुका है। एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा, लैंडफॉल का सिलसिला शुरू हो चुका है। चक्रवात के बाद असल में  NDRF का काम शुरू होगा। काम और बढ़ने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारे दो कमांडेंट्स हैं। ओडिशा और बंगाल में हमारी बटालियनें हैं। ओडिशा वाले कंमाडेंट बालासोर में कैंप कर रहे हैं और बंगाल के कंमांडेंट काकद्वीप में कैंप कर रहे हैं। 20 टीमें ग्राउंड पर तैनात कर दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल में 5 लाख से अधिक लोग निकाले गए
एसएन प्रधान ने कहा, पश्चिम बंगाल में 5 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया है और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को कैंप में शिफ्ट किया गया। उन्होंने कहा, चक्रवात फानी (FANI) के दौरान अनुभवों के आधार पर सभी टीमें पोस्ट लैंडफॉल तैयार हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Lume & Lime Cafe: छात्रा ने गुरुग्राम में खोला कैफे, 50 दिनों में छाप डाले 15 लाख!
Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?