एक दुल्हन ऐसी भीः 7 बार शादी, जानें 6-6 महीने में महिला ने क्यों बदला दूल्हा

Published : Aug 19, 2024, 01:42 PM IST
एक दुल्हन ऐसी भीः 7 बार शादी, जानें 6-6 महीने में महिला ने क्यों बदला दूल्हा

सार

एक कोर्ट रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कर्नाटक की एक महिला पर आरोप है कि उसने गुजारा भत्ता पाने के लिए सात बार शादी की और तलाक ले लिया।

विवाह और तलाक भारत में कानून द्वारा मान्य हैं। लेकिन, एक कोर्ट रूम का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बताया जा रहा है कि कर्नाटक की एक महिला ने गुजारा भत्ता पाने के लिए सात बार शादी की और तलाक ले लिया। 

1 मिनट 26 सेकंड लंबा यह वीडियो ट्विटर पर @DeepikaBhardwaj नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा है, 'कर्नाटक की एक महिला ने 7 बार शादी की। हर किसी के साथ ज्यादा से ज्यादा एक साल रही। 498A दर्ज करवाई। सभी से गुजारा भत्ता मांगा। 6 पतियों से पैसे लिए। अब 7वें के साथ केस चल रहा है।' 

वीडियो की शुरुआत जज और वकीलों के बीच बातचीत से होती है। सामान्य सवाल पूछे जा रहे हैं। वे बताते हैं कि महिला हर पति के साथ 6 महीने से एक साल तक ही रहती थी। फिर, तलाक और गुजारा भत्ता के लिए केस कर देती थी। जज महिला से कहते हैं कि आप कानून से खिलवाड़ कर रही हैं। 

फिर, केस को दूसरी तारीख पर टाल दिया जाता है। साथ ही, बाकी छह पतियों की जानकारी इकट्ठा करने को कहा जाता है। यह पूछे जाने पर कि पहले के मामलों का क्या हुआ, तो वकील बताते हैं कि वे सब आपसी सहमति से सुलझ गए।

 

 

वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो गया। बहुत से लोगों ने महिला की आलोचना की। कानून के दुरुपयोग के बारे में भी लोगों ने टिप्पणी की। 

(चित्र प्रतीकात्मक)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?