लाठी-डंडों से पीटा, बच्चे को कंधे पर बैठाकर 3 किमी. तक पैदल चलाया...पति के साथ रहने पर महिला को ऐसी सजा

मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला को पहले पीटा गया, फिर एक बच्चे को कंधे पर बैठकर 3 किलोमीटर चल पैदल चलने की सजा दी गई। महिला के साथ ऐसी कठोर सजा इसलिए दी गई, क्योंकि वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। गुना के सिरसी में यह पूरा वाकया हुआ।
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2021 2:37 AM IST / Updated: Feb 16 2021, 09:00 AM IST

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के गुना में एक महिला को पहले पीटा गया, फिर एक बच्चे को कंधे पर बैठकर 3 किलोमीटर चल पैदल चलने की सजा दी गई। महिला के साथ ऐसी कठोर सजा इसलिए दी गई, क्योंकि वह अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। गुना के सिरसी में यह पूरा वाकया हुआ।

पूरी घटना के पीछे पहले पति का हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और वह अपने दूसरे पति के साथ गांव में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसके पहले पति ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ महिला के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के कंधे पर एक बच्चे को बैठकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलाया गया।

Latest Videos

मदद नहीं की, लोग बना रहे थे वीडियो
महिला के साथ यातना यहीं नहीं रुकी। महिला को लाठियों से पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने महिला की मदद करने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

पति सहित 4 पर एफआईआर दर्ज
एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा, ग्रामीणों द्वारा परंपरा के नाम पर आदिवासी समुदाय की एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया है, जो निंदनीय है। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पहले पति सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है। एक अन्य फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this article
click me!

Latest Videos

पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
टाटा ट्रस्ट को मिल गया एक नया चेयरमैन, जानें कौन हैं Noel Tata ?
Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा
Ratan Tata Funeral: उम्र में 55 साल छोटे शांतनु नायडू कैसे बने रतन टाटा के खास?
हरियाणा हार के बाद शांत नहीं बैठी कांग्रेस, लिया एक बड़ा फैसला । Haryana Election Result