मोदी की विदेश यात्रा का खर्च जानकर आप चकरा जाएंगे, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

Published : Mar 04, 2020, 05:41 PM IST
मोदी की विदेश यात्रा का खर्च जानकर आप चकरा जाएंगे, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा

सार

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में इस बाबत 99.90 करोड रूपये और 2018-19 में 100.02 करोड़ रूपये खर्च हुए। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर 46.23 करोड़ रूपये खर्च हुए। 

नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा पर 446.52 करोड़ रूपये खर्च हुए।

यह जानकारी विदेश मंत्रालय के आकड़ो के अनुसार है

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि इन खर्चो में चार्टर्ड फ्लाइट का खर्च शामिल है। निचले सदन में मंत्री की ओर से पेश ब्यौरे के अनुसार, वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री की यात्रा पर 121.85 करोड़ रूपये और 2016-17 में 78.52 करोड़ रूपये खर्च हुए।

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 में इस बाबत 99.90 करोड रूपये और 2018-19 में 100.02 करोड़ रूपये खर्च हुए। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा पर 46.23 करोड़ रूपये खर्च हुए। 

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: एक तरफ जश्न, दूसरी तरफ संकट-सुबह की 10 खबरों में क्या है सबसे चौंकाने वाला?
मौसम का खतरनाक यू-टर्न! दिल्ली से UP-बिहार तक बारिश-तूफान का रेड अलर्ट, 25 जिले सबसे ज्यादा खतरे में