'भूखे मर जाएंगे, लेकिन चीनी कंपनी में काम नहीं करेंगे'... Zomato में कई कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी

Published : Jun 28, 2020, 05:39 PM ISTUpdated : Jun 28, 2020, 05:40 PM IST
'भूखे मर जाएंगे, लेकिन चीनी कंपनी में काम नहीं करेंगे'... Zomato में कई कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी

सार

पूर्वी लद्दाख में भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हैं। चीन की हरकत का विरोध करते हुए चीनी निवेश वाली जोमैटो के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

कोलकाता. पूर्वी लद्दाख में भारत चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हैं। चीन की हरकत का विरोध करते हुए चीनी निवेश वाली जोमैटो के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कुछ कर्मचारियों ने नौकरी भी छोड़ दी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने टी शर्ट जलाकर चीन का विरोध किया। 

जोमैटो के कर्मचारियों ने कोलकाता के बेहाला इलाके में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जोमैटो में चीन की कंपनी अलीबाबा का निवेश है, इसलिए वे विरोध कर रहे हैं। 




Zomato का इस्तेमाल ना करें लोग- कर्मचारी
कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे जोमैटो से फूड डिलीवरी का आर्डर ना करें। अलीबाबा की कंपनी आंट फाइनेंशियल ने 2018 में जोमैटो में 210 मिलियन डॉलर (करीब 1588 करोड़ रुपए) का निवेश किया था। 

भूखे मरने के लिए तैयार- प्रदर्शनकारी
विरोध में शामिल एक कर्मचारी ने कहा, हम भूखे मरने के लिए तैयार हैं। लेकिन ऐसी कंपनी में काम नहीं करेंगे, जहां चीनी पैसा लगा हो। इतना ही नहीं एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, चीनी कंपनियां भारत से फायदा कमा रही हैं और दूसरी तरफ हमारे जवानों पर हमला हो रहा है। वे हमारी जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Holi 2026 Pics: पटना से दिल्ली, 10 तस्वीरों में देखें देशभर में लोगों ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार
HOLI PHOTOS: राहुल गांधी से केजरीवाल-रेखा गुप्ता तक, देखें देशभर के नेताओं ने कैसे खेली होली