रोहिणी के सेक्टर 16 में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई हैं। राहत और बचाव कार्य के बीच अभी घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं।