Akhilesh Yadav: नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान हुआ? अखिलेश यादव ने BJP को खुली बहस की चुनौती देते हुए 2047 के विकसित भारत के सपने पर भी सवाल उठाए। देखिए उनका पूरा बयान।
Akhilesh Yadav vs BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी, बैंकिंग व्यवस्था और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी ने छोटे कारोबारियों, MSME सेक्टर और बैंकिंग व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। साथ ही 2047 तक विकसित भारत बनाने के बीजेपी के दावे पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने 1947 और 2047 की आर्थिक स्थिति पर खुली बहस की चुनौती दी है। आखिर नोटबंदी को लेकर अखिलेश ने क्या आरोप लगाए और BJP से क्या सवाल पूछे? जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो।