
उत्तर प्रदेश के सैफई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने MLC चुनाव में मतदान करने के बाद बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने आरोप लगाया कि कई जिलों से समाजवादी पार्टी के समर्थकों को मतदान करने से रोकने और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना चाहिए। बीजेपी पर तंज कसते हुए अखिलेश ने वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोलने तक की बात कह दी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन, आजम खान और यूपी की राजनीति पर भी अपनी बात रखी।